
बक्सर, 31 दिसम्बर (विक्रांत) चौसा खेल के मैदान पर शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय शेरशाह सूरी फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। खचाखच भरे मैदान में यूपी एकादश और झारखंड एकादश के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में यूपी एकादश ने दूसरे हाफ में निर्णायक गोल दागकर 1-0 से खिताब अपने नाम किया।

दोनों टीमों में एक-एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल थीं। यूपी की अबिबा और झारखंड की मनीष कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन डॉ. मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मंत्री ने मैदान को स्टेडियम बनाने की घोषणा की। रेफरी पप्पू कुमार सिंह के कुशल संचालन में मैच शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ सफलतापूर्वक आयोजित

