LNMU के अधीन सात कॉलेजों को PG की पढ़ाई की मिली अनुमति, छात्रों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर लाभ

दरभंगा 29 अगस्त (अशोक “अश्क) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के अधीन संचालित सात महाविद्यालयों को अब स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-27 से 2026-28 तक इन कॉलेजों में PG की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इससे छात्रों को अपने ही जिले या आसपास के कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

  1. डॉ. एल. के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर (समस्तीपुर) हिंदी, अर्थशास्त्र
  2. बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र
  3. आरसीएस कॉलेज, मंझौल (बेगूसराय) हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र
  4. सब डिविजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर (दरभंगा) हिंदी, मैथिली, अंग्रेजी
  5. एसके महिला कॉलेज, बेगूसराय अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास
  6. आरएनआर कॉलेज, समस्तीपुर हिंदी, राजनीति शास्त्र
  7. सीएम कॉलेज, दरभंगा संस्कृत
    यह अनुमति बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 4 (1)(17) के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशों एवं विश्वविद्यालय की अधिषद की बैठक (दिनांक 27 जनवरी 2025) में लिए गए निर्णय के आधार पर दी गई है।
    इस फैसले से छात्रों को PG की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अब अपने निकटतम कॉलेज में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More From Author

राजगीर में एशिया हॉकी कप-2025 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया भव्य शुभारंभ, भारत-चीन मुकाबले से शुरू हुआ टूर्नामेंट

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:06 am, Mar 23, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 4 mph 26% 1012 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1008 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 4 mph 22% 1008 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 29% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.02 mm 42% 6 mph 36% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 33% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 5 mph 24% 1010 mb 0 cm