PM और CM दोनों मिलकर बिहार की तरक्की के लिए कर रहे हैं काम – NDA

पटना, 15 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज यानी 14 सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से साझा प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष और रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित किया। बिहार में NDA का साझा कार्यक्रम चल रहा है – उमेश सिंह कुशवाहा


जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए का साझा कार्यक्रम चल रहा है। पहले चरण में 31, दूसरे में 38, तीसरे में 34 और चौथे चरण में भी कई विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे लक्ष्य है 2025 फिर से नीतीश और लगभग सभी बिहार की सीटें हम जीतेंगे। देश के पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश दोनों मिलकर राज्य की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। हम लोगों के कार्यकर्ताओं में चट्टानी एकता है और विपक्ष भी परेशान है। अब 18 से 23 सितंबर तक पांचवें चरण का यात्रा होगा। कार्यकर्ता सम्मलेन में NDA के कार्यकर्ता चट्टानी एकता की तरह खड़े दिखायी दिए – दिलीप जायसवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि जब एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। अलग-अलग जगहों पर सभी कार्यकर्ता चट्टानी एकता की तरह खड़े होते हुए दिखायी दिए। सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए सबसे जायदा काम हुआ है। अब सम्मेलन में पुरुष से जायदा महिलाएं आगे आ रही हैं। सरकार के प्रति महिलाओं में आस्था है वो कार्यकर्ता सम्मेलन में साफ नजर आ रहा है। कोई भी विपक्ष के नेता विकास पर बात कर नहीं रहे हैं। आज कुछ विपक्ष के नेता रात को अस्पताल जाते हैं और कहते हैं कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है। उनको ये पता नहीं है कि आजादी के बाद बिहार में उनकी सड़कें नहीं रही तो क्यों नहीं रही, हॉस्पिटल नहीं खोला गया। अगर हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं खुला तो डॉक्टर कहा से बनेंगे। दिलीप ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा- उनके पास कोई काम नहीं बचा है
वहीं इशारे-इशारे में दिलीप जायसवाल ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि इनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए ये कर रहे हैं। बिहार में मेट्रो, पुल और पुलिया का निर्माण किया है वो इन्हें नहीं दिखता। दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमुई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जो कल हुआ उसमें दो लोगों को चिन्हित किया गया है। कल पूर्णिया आ रहे हैं प्रधानमंत्री, देंगे कई हजार करोड़ की सौगात – दिलीप जायसवाल
जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 सितंबर को पूर्णिया की धरती पर आ रहे हैं। उनका आगमन सीमांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दौरा होगा। प्रधानमंत्री कई हजार करोड़ रुपए की सौगात लेकर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो विपक्ष को दांते दब गई है। आने वाले दिनों में विपक्ष बेहोश हो जाएगा। विपक्ष को बैलगाड़ी और लालटेन का जमाना पसंद है। जब चरवाहा विद्यालय का जमाना था तो मास्टर को लोग गाली देते थे। पहले लोग बैलगाड़ी से आया-जाया करते थे और आज क्या स्थिति है सभी जानते हैं।

More From Author

दिल्ली के मुकरबा चौक पर बड़ा हादसा, कार और बाइक फ्लाईओवर से गिरकर रेलवे ट्रैक पर गिरीं

पटना उच्च न्यायालय ने शासन के सिद्धांत को संरक्षित करते हुए RPCAU में असंवैधानिक ट्रांसफर आदेश को किया रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:08 pm, Aug 21, 2026
temperature icon 36°C
Patchy rain nearby
Humidity: 45 %
Pressure: 999 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:19 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 13% 6 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 13% 4 mph 58% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0.45 mm 31% 5 mph 66% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.3 mm 33% 6 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.12 mm 29% 5 mph 77% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 18% 5 mph 70% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 25% 4 mph 56% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 6 mph 50% 999 mb 0 cm