ROB निर्माण को लेकर प्रशासन की सख्त कार्रवाई की तैयारी: अतिक्रमण पर गिरेगी गाज, SDO ने अधिकारियों संग की हाईलेवल बैठक

समस्तीपुर, 05 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) जिले के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आज ROB निर्माण कार्य की प्रगति पर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न बाधाओं पर गहन चर्चा हुई। SDO ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ROB निर्माण आमजन की सुविधा, सुरक्षा और यातायात सुधार से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसलिए किसी भी स्थिति में कार्य में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक के दौरान उन सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई, जहाँ अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और यातायात अवरुद्ध हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर अस्थायी दुकानों, ठेलों और अतिक्रमित संरचनाओं के कारण निर्माण मशीनरी तथा वाहनों के आवागमन में कठिनाई आ रही है। इस पर SDO ने आदेश दिया कि ऐसे सभी अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए, ताकि ROB निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।


बैठक में नगर थाना एवं मुफ्फसिल थाना के थाना अध्यक्ष, नगर निगम के पदाधिकारी, आंचल के राजस्व अधिकारी, कार्यपालक अभियंता तथा विभिन्न विभागों के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे। SDO ने सबको निर्देश दिए कि विभागों के बीच मजबूत समन्वय तंत्र तैयार किया जाए, ताकि एकीकृत कार्रवाई के तहत न केवल अतिक्रमण हटे बल्कि यातायात भी निर्बाध रहे।
अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि प्रशासन जनसुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ROB निर्माण को तेजी देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। SDO ने कहा कि आने वाले दिनों में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More From Author

बीजेपी विधायक के पीए पर ताबड़तोड़ फायरिंग: शादी समारोह से लौटते समय विनोद दास को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

तीन दशक पुराने कब्जे पर चला प्रशासन का ‘प्रशासन कोड़ा’, दुधपुरा कोठी की 150 से अधिक अवैध घर ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:48 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm