TRE-4 में बड़ा उलटफेर, एक अभ्यर्थी, एक कक्षा—नई व्यवस्था से बदलेगा शिक्षक भर्ती का खेल

पटना, 10 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए चौथी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर बड़ी और निर्णायक खबर सामने आई है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए आयोग एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। अब किसी भी अभ्यर्थी का अंतिम चयन केवल एक ही कक्षा स्तर के लिए किया जाएगा।

यानी एक उम्मीदवार एक साथ प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्तर पर चयनित नहीं हो सकेगा।अब तक TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में यह व्यवस्था थी कि एक ही अभ्यर्थी तीनों स्तरों पर चयनित हो सकता था। इसके चलते कई बार एक व्यक्ति के नाम पर कई सीटें चली जाती थीं, लेकिन वह अंततः केवल एक ही पद जॉइन करता था। नतीजतन बाकी सीटें खाली रह जाती थीं या नियुक्ति प्रक्रिया में देरी होती थी। इससे मेरिट में होने के बावजूद हजारों अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए थे। TRE-4 में नई व्यवस्था लागू होने से इस समस्या पर रोक लगेगी।इस बार TRE-4 के तहत लगभग 44 हजार शिक्षकों की बहाली प्रस्तावित है।

कक्षा 1 से 8 के लिए करीब 19 हजार, कक्षा 9-10 के लिए लगभग 12 हजार और कक्षा 11-12 के लिए करीब 13 हजार पद तय किए गए हैं।फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। बीते दो वर्षों में TRE-1, 2 और 3 के जरिए लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि करीब 3 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा भी मिल चुका है। नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत होने की उम्मीद है।

More From Author

युवाओं के लिए खुशखबरी: बिहार में सिपाही और जेल वार्डर भर्ती में बढ़े पद, कुल वैकेंसी 4236 से ज्यादा

डायट में सजा नवाचार का मेला, शिक्षकों की रचनात्मकता ने रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:20 am, Mar 28, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 75%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:46 am
Sunset: 6:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 23% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 23% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 34% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 45% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 43% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1007 mb 0 cm