एनडीए पांडव की सेना है तो महागठबंधन कौरव की: पांडव धर्म के पक्षधर थे तो कौरव सभी अधर्म का साथ देते थे, केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन पर साधा निशाना

बेतिया, 19 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) पश्चिम चम्पारण के बेतिया ऑडिटोरियम मे एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने किया। जबकि मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने किया।

झमाझम बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश फीका नहीं पड़ा और हजारों की संख्या कार्यकर्ताओं की हूजूम बेतिया सम्मेलन में पहुंच गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे,बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी,भाजपा सांसद संजय जयसवाल सहित कई गणमान्य संयुक्त रूप से किए। उक्त बैठक में महिलाओं की संख्या ज्यादातर रही। जिसे लगा कि अब एनडीए की तरफ महिलाओं की रुझान ज्यादा हो रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में डबल इंजन की सरकार चौमुखी विकास कर रही है।मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया,तीन तलाक हटाया,अयोध्या में राम मंदिर बनाया पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चला पाकिस्तान आतंकवादियों को उनकी औकात दिखा दी। आज भारत का नाम बड़े ही गर्व से पूरा विश्व लेता है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार में होने वाले चुनाव में आपलोग दिल से लग जाइए और एक बार फिर से बिहार में डबल इंजन की सरकार बनायें। वही भाजपा सांसद सह लोक सभा सचेतक ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए गठबंधन पांडव की सेना है,तो महागठबंधन में कौरव है। पांडव धर्म के पक्षधर है तो वही कौरव में सभी अधर्म का साथ दे रहे है। केंद्र में मोदी सरकार व बिहार में डबल इंजन की सरकार आज हर तबके के लोगों के विकास के बारे में सोच रही है। वही महागठबंधन में सभी झूठ फरेब फैला रहे है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में कही भी किसी का वोट नही कटा है। उनका जरूर कटा है जो घुसपैठ से हमारे देश मे रोहंगिया जैसे लोग आकर रह रहे है । आज तक कभी बढ़े हुये सामान का दाम कम नही हुआ था। आज केंद्र की मोदी सरकार ने सभी आवश्यक सामानों पर जीएसटी कम कर दिया है। जिससे 22सितंबर से सभी का दाम कम हो जाएगा।

More From Author

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद में नरमी के आसार, जल्द घट सकता है 25% पेनल्टी टैरिफ: मुख्य आर्थिक सलाहकार का दावा

समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:49 am, Aug 21, 2026
temperature icon 28°C
Smoky haze
Humidity: 79 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 100%
Visibility: 9.2 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:19 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 14% 6 mph 69% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 12% 8 mph 52% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.08 mm 16% 7 mph 47% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 12% 6 mph 51% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 13% 6 mph 57% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 15% 7 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 16% 5 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 16% 4 mph 67% 999 mb 0 cm