एशिया कप 2025: भारत सुपर-4 में पहुंचा, बांग्लादेश की जीत से ग्रुप बी में बना रोमांचक समीकरण

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 में रोमांच अपने चरम पर है। हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर खुद को ग्रुप बी से बाहर होने से बचा लिया और अब वह भी सुपर-4 की रेस में मजबूती से बना हुआ है।


बांग्लादेश की जीत के बाद ग्रुप बी में स्थिति बेहद पेचीदा हो गई है। श्रीलंका ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं। बांग्लादेश ने तीनों मुकाबले पूरे कर लिए हैं, जिनमें से दो में जीत और एक में हार के साथ उसके भी 4 अंक हो गए हैं।
अफगानिस्तान के पास अभी एक मैच बाकी है, जो वह श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
अब अगर श्रीलंका अगला मैच जीतता है, तो वह और बांग्लादेश दोनों ही सुपर-4 में पहुंच जाएंगे। लेकिन अगर अफगानिस्तान जीतता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे और तब सुपर-4 में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला नेट रन रेट के आधार पर किया जाएगा।
टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, जिसके साथ उसने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के अब चार अंक हैं और वह ग्रुप ए में टॉप पर है।
ओमान दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और वह पहली एलिमिनेटेड टीम बन चुकी है।
अब यूएई और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप ए से सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम तय करेगा। यूएई ने ओमान को हराकर टूर्नामेंट में वापसी की है और उसके भी अब दो अंक हैं, जो पाकिस्तान के बराबर हैं।
भारत अब तक सुपर-4 में पहुंचने वाली एकमात्र टीम है।
ग्रुप बी में स्थिति उलझी हुई है श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला है।
ग्रुप ए से भारत के बाद दूसरी टीम के लिए यूएई और पाकिस्तान के बीच सीधा टक्कर होगी।
बांग्लादेश की जीत ने एशिया कप को नया मोड़ दे दिया है। अब फैंस की नजरें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, जो ग्रुप बी की किस्मत तय करेगा। वहीं भारत पहले ही अगले राउंड में पहुंच चुका है और खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

More From Author

नीरज बनाम अरशद: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टकराएंगे भारत और पाकिस्तान के गोल्डन थ्रोअर

15 सितंबर को मेगा हिट रही स्पेशल24 को लेकर शुरू हुआ सीमांचल का सबसे बड़ा सियासी खेल… आइए जाने क्या है स्पेशल 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:26 pm, Mar 25, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 34 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 12% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 14% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 20% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 12% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 9% 1007 mb 0 cm