
किशनगंज:-14 अप्रैल:-किशनगंज में आर्थिक अपराध ईकाई यानि इओयू की दूसरी बड़ी कार्रवाई.आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के यहां इओयू की बड़ी रेड.बताते चलें कि आज अहले सुबह तकरीबन 6 बजे पटना से पहुंची इओयू की टीम ने किशनगंज जिले में पदस्थापित किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के घर से लेकर तकरीबन 6 ठिकानों पर रेड कर रही है. सूत्रों की मानें तो इओयू को किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन और किशनगंज के निलंबित एसडीपीओ गौतम कुमार के बीच मजबूत कड़ी मिली थी. जिसको लेकर अभिषेक रंजन इओयू के रडार पर थे.लेकिन इस बात की जरा सी भी भनक अभिषेक रंजन को नहीं थी.फिलहाल इओयू को अभिषेक रंजन के यहां रेड से क्या-क्या मिले है.इस तरह की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

