ओटीटी पर इमरान हाशमी का जलवा, ‘तस्करी’ ने रचा इतिहास, 12 दिन में तोड़े सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 05 फरवरी (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह बनकर उभरे हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी बैक-टू-बैक दो बड़ी रिलीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। साल की शुरुआत इमरान के लिए बेहद शानदार रही। पहले उनकी सीरीज ‘हक’ रिलीज हुई और इसके तुरंत बाद ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ ने दस्तक देकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।नीरज पांडे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स’ ने ग्लोबल लेवल पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

पिछले हफ्ते यह सीरीज दुनिया के 20 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज की सूची में शामिल रही, जिनमें से 10 देशों में यह नंबर वन पर काबिज रही। महज 12 दिनों में इस सीरीज को 50.6 मिलियन घंटे से अधिक देखा जा चुका है।नेटफ्लिक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 25 जनवरी 2026 के बीच ‘तस्करी’ को 3.9 मिलियन व्यूज और 21.2 मिलियन घंटे का वॉचटाइम मिला, जिससे यह ग्लोबल टॉप 10 में तीसरे स्थान पर रही। पहले हफ्ते में यह शो 5.4 मिलियन व्यूज के साथ नंबर वन बना था। तुलना करें तो 2025 के चर्चित शो ‘ब्लैक वारंट’ ने पूरे समय में 9.8 मिलियन व्यूज हासिल किए थे, जबकि ‘तस्करी’ 12 दिनों में ही 9.3 मिलियन व्यूज पार कर चुकी है।

सात एपिसोड वाली इस सीरीज को नीरज पांडे और राघव जयरथ ने निर्देशित किया है। इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग के साथ शरद केलकर, नंदीश सिंह संधू और अमृता खानविलकर के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। IMDb पर सीरीज को 7.2 की रेटिंग मिली है।

More From Author

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती, हर गर्ल्स हॉस्टल होगा रजिस्टर्ड, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य

शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती: बिथान में प्रधानाध्यापकों की अहम बैठक, लापरवाही पर लिया जाएगा एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:46 pm, Feb 8, 2026
temperature icon 16°C
Mist
Humidity: 77 %
Pressure: 1015 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:29 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 4 mph 50% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
20°/24°°C 0 mm 0% 6 mph 32% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1012 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 6 mph 40% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 6 mph 47% 1014 mb 0 cm