किसमें कितना है दम… सीमांचल की 24 सीटों को साधने की तैयारी..मोदी, राहुल,नीतीश और तेजस्वी में किसका चलेगा जादू… पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 08 नवंबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी दलों ने अपने स्टार प्रचारक को उतार दिया है.सभी दल अपनी जीत के लिए जनता से तरह तरह के वादे करते दिख रहे है.एनडीए भी अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान ने उतार दिया है.

एनडीए भी अपने 2020 विधानसभा चुनाव में 9 सीटों की जीत का रिकॉर्ड को तोड़ना चाह रही है.दूसरी तरफ महागठबंधन भी अपने पिछले 10 सीटों की जीत के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बेताब है.इस बार एनडीए ने मोदी,अमित और योगी जैसे स्टार प्रचारकों के जरिय सीमांचल के सभी 24 सीटों को साधने की पूरी तैयारी में जुट गए है.

लेकिन इन तीनों के जादू का असर कितना हुआ ये तो 14 नवम्बर के दिन पता लगेगा.बताते चलें कि सीमांचल में कुल 24 विधानसभा है.जिसमें 12 विधानसभा ऐसे है.जहां मुस्लिम मतदाता ही हार और जीत का फैसला करने में अहम भूमिका निभाते है.

लेकिन इस बार सीमांचल के इन 12 कई विधानसभा में रिजल्ट अप्रत्याशित होने की उम्मीद जताई जा रही है.क्योंकि मोदी,योगी और अमित शाह के कार्यक्रम के बाद सूरतें बदलती हुई दिखने लगी है.

दूसरी तरफ नीतीश की अपनी एक अलग छवि के कारण भी कुछ फायदा एनडीए की मिल सकता है.लेकिन महागठबंधन भी अपने पिछले 10 सीटों से अधिक लेने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.जनता ये कह रही है कि तेजस्वी अभी जवान है.उनके सामने बिहार को विकास करने के लिए काफी वक्त है.एक बार मौका मिलना चाहिए़.

More From Author

बिहार चुनाव में आसमान छू रहा प्रचार खर्च, रोजाना उड़ रहे करोड़ों रुपए

रोड शो के जनसैलाब देख गदगद हुए अमित शाह..बोले अब कोई भी अपने घरों में लालटेन नहीं जलाता है..दो तिहाई से होगी जीत..पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:11 am, Aug 7, 2026
temperature icon 28°C
Smoky haze
Humidity: 81 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 20%
Visibility: 8.7 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0.01 mm 11% 12 mph 67% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 8% 11 mph 54% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 9 mph 59% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 13% 11 mph 65% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 11 mph 75% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 11 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 13% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm