कॉलेजियम पर उठे सवाल, जस्टिस भुइयां का तीखा वार—“सरकार के कहने पर तबादला न्यायिक स्वतंत्रता पर चोट”

नई दिल्ली, 24 जनवरी (अशोक “अश्क”) हाई कोर्ट जजों के तबादलों को लेकर एक बार फिर न्यायपालिका और कार्यपालिका के संबंधों पर बहस तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई के कार्यकाल में लिए गए एक कॉलेजियम फैसले पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कार्यपालिका के कथित दखल की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी जज का तबादला सरकार के लिए “असुविधाजनक” फैसले देने के कारण किया जाता है और यह बात कॉलेजियम प्रस्ताव में दर्ज होती है, तो इससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता और कॉलेजियम प्रणाली की निष्पक्षता दोनों पर गहरा असर पड़ता है।मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस अतुल श्रीधरन के एमपी हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादले से जुड़ा है। विवाद तब बढ़ा जब पूर्व सीजेआई बी.आर. गवई ने सार्वजनिक रूप से कहा कि यह तबादला केंद्र सरकार के अनुरोध पर किया गया था। जस्टिस भुइयां ने इसे कॉलेजियम फैसलों में सरकारी प्रभाव की स्पष्ट स्वीकारोक्ति करार दिया।

पुणे के आईएलएस लॉ कॉलेज में आयोजित जी.वी. पंडित मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए जस्टिस भुइयां ने सवाल उठाया कि किसी जज को केवल इसलिए एक हाई कोर्ट से दूसरे हाई कोर्ट क्यों भेजा जाए, क्योंकि उसने सरकार के पक्ष में न होने वाले फैसले सुनाए। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट जजों की पोस्टिंग और ट्रांसफर पूरी तरह न्यायपालिका का विषय है और इसका उद्देश्य केवल न्याय के बेहतर प्रशासन से जुड़ा होना चाहिए।उन्होंने याद दिलाया कि एनजेएसी फैसले के जरिए जब न्यायपालिका ने कॉलेजियम सिस्टम को बदलने की कोशिश को खारिज कर दिया है, तब कॉलेजियम सदस्यों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जस्टिस भुइयां ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता संविधान की मूल संरचना है और इस पर किसी भी तरह का समझौता लोकतंत्र के लिए घातक होगा।

More From Author

लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, 58 अंचलाधिकारियों को नोटिस, कार्रवाई के संकेत

UGC के इक्विटी रूल पर सुप्रीम कोर्ट की दस्तक, जनरल छात्रों में उबाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:51 am, Aug 7, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 56 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 12 mph 52% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 7% 11 mph 54% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 6% 9 mph 59% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 12% 11 mph 66% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm