कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हुई थी हत्या: पुलिस ने सुलझाई प्रेम-प्रसंग की गुत्थी, आरोपी शिक्षक गुवाहाटी से गिरफ्तार

समस्तीपुर, 04 दिसम्बर (समस्तीपुर डेस्क) शिवाजीनगर में कोचिंग जा रही छात्रा गुड़िया कुमारी की सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम-प्रसंग के विवाद से उपजे इस कांड में मुख्य आरोपी निजी स्कूल शिक्षक कुमोद कुमार उर्फ रघु नहारे को असम के गुवाहाटी के ज्योतिनगर से दबोचा गया।गौरतलब है कि 11 अगस्त को शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बघौनी गाछी में कोचिंग जाती छात्रा को नजदीक से गोली मार दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे फरार होने के दौरान गुवाहाटी से गिरफ्तार किया।रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार शरीफ का निवासी है और घटना के बाद लगातार स्थान बदलता रहा। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि मृतका की बड़ी बहन से उसका प्रेम-प्रसंग था और वह शादी करना चाहता था, लेकिन गुड़िया और उसकी मां के विरोध के कारण उसने वारदात को अंजाम दे दिया।आरोपी पहले बहेरी बाजार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक था, जहाँ से मृतका की बहन से उसके संबंध की शुरुआत हुई थी। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, मृतका का मोबाइल तथा फरारी के दौरान खरीदा गया रेलवे टिकट भी बरामद किया है। मौके पर शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

More From Author

बक्सर में वन स्टॉप सेंटर का गहन निरीक्षण! डीएम–एसपी ने दिए कड़े निर्देश, महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

सदन में फिर फूटा नीतीश का गुस्सा! बोले—“आप लोग भी मोदी को नमन कीजिए, धन्यवाद दीजिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:26 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Patchy rain nearby
Humidity: 49 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 71%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.05 mm 15% 3 mph 62% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm