सदन में फिर फूटा नीतीश का गुस्सा! बोले—“आप लोग भी मोदी को नमन कीजिए, धन्यवाद दीजिए”

पटना, 04 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर सुर्खियों में रहे। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने नए विधायकों को बधाई दी और बिहार के विकास में “महत्वपूर्ण योगदान” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमन किया।

सीएम ने सदन में सभी सदस्यों से हाथ उठाकर प्रधानमंत्री को नमन करने को कहा, लेकिन जब आरजेडी विधायकों ने हाथ नहीं उठाया तो वे भड़क गए। उन्होंने सीधे कहा—“आप लोग क्यों नहीं उठा रहे हैं? आप भी कीजिए… प्रधानमंत्री का धन्यवाद कीजिए।”मुख्यमंत्री ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, “हमने आपको दो बार मौका दिया। विकास के लिए आपके साथ गए, लेकिन आप लोग गड़बड़-झाला करने लगे, तो हमने छोड़ दिया। अब हम इनके साथ हैं, आपके साथ कभी नहीं आएंगे।”सीएम ने दावा किया कि बिहार में विकास के साथ-साथ प्रेम और भाईचारा कायम हुआ है और अब पहले जैसी सांप्रदायिक झड़पें नहीं होतीं। कब्रिस्तानों ही नहीं, बल्कि मंदिरों की घेराबंदी भी कराने से शांति का माहौल बना है।शिक्षा-स्वास्थ्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2005 के बाद हालात बदले हैं। अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या हजारों में पहुँचती है। राज्य भर में 27 नए मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। PMCH को 5,400 बेड और IGIMS में 3,000 बेड की क्षमता वाला नया ब्लॉक तैयार किया जा रहा है।इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के किसी भी कोने से पटना पहुँचने में 6 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 5 घंटे रह गया है। BPSC के जरिए 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली पूरी हो चुकी है।कृषि, ऊर्जा और रोजगार पर चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि कृषि रोड-मैप के कारण मछली उत्पादन ढाई गुना बढ़ा है और राज्य आत्मनिर्भर बना है। घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है तथा घरों पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी है। अब तक 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

More From Author

कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हुई थी हत्या: पुलिस ने सुलझाई प्रेम-प्रसंग की गुत्थी, आरोपी शिक्षक गुवाहाटी से गिरफ्तार

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने से पहले बड़ा ट्विस्ट, कोर्ट ने टाला फैसला, CBI की रडार पर अब रतलाम के रेलकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:46 am, Jun 22, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 62% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 3% 3 mph 53% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0.01 mm 4% 2 mph 36% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0.26 mm 18% 4 mph 28% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
37°/40°°C 0.01 mm 5% 7 mph 31% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.13 mm 17% 11 mph 38% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 9 mph 60% 998 mb 0 cm