घर से नाराज महिला ने पूल पर चप्पल कपड़ा दवा छोड़कर उफनती गंडक नहर में लगाई छलांग जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज (अनुज कुमार पांडेय) आधी रात की सन्नाटा और चारों तरफ अंधेरा साथ ही गंडक उफनती गंडक नहर। इसी खामोशी को चीरते हुए अचानक एक महिला ने नहर छलांग लगा दी और उसका भरा पूरा परिवार अचानक एक झटके में तबाह हो गया।


मामला नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ कविलासपुर स्थित गंडक नहर पुल की है। लापता महिला की पहचान मीरअलीपुर के रहने वाले गुड्डू मियां की( 30) वर्षीय पत्नी रानी खातून के रूप में हुई। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उसने नहर के पूल पर कपड़े,चप्पल और दवा व उसकी पर्ची छोड़ गई। सुबह तलाश करते जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां उसका सामान पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचित करने के साथ अगली कार्रवाई में जुट गई है। एसडीआरएफ की टीम के घण्टों सर्च अभियान के बाद घटना स्थल से लगभग एक किमी की दूरी से उसका शव एक झाड़ी से बरामद किया है।


रानी नहर में छलांग लगाने से पहले अपना सामान वहीं पूल पर रख कर और फिर उफनती धार में कूद गई। हलाकिं परिजनों ने बताया कि रानी खातून लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। दवा और इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में विशेष सुधार नहीं हुआ। इसी तनाव और अवसाद में उसने यह कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले वह घर से चुपचाप निकली और किसी को कुछ बताएं बिना सीधे पुल पर पहुंच गई।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। पुल पर महिला के कपड़े और दवा देखकर लोग सन्न रह गए।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।नगर थाने की पुलिस परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामलें की छानबीन कर रही है।

More From Author

भोक्तौरी गांव की पीड़ा: जब पीने का पानी बन गया अभिशाप, 30 से अधिक लोग दिव्यांगता के शिकार

तेजस्वी यादव पर दिल्ली में एफआईआर, सौरभ भारद्वाज बोले “ये तानाशाही ही तो है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:53 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 31°C
Light rain shower
Humidity: 70 %
Pressure: 998 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 67%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 1.34 mm 57% 5 mph 75% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 13% 15 mph 56% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 13 mph 67% 999 mb 0 cm