पटना, 27 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी ने कारणों की समीक्षा के लिए बुधवार से 4 दिसंबर तक विशेष बैठकें शुरू कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिया है कि हार के लिए जिम्मेदार नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को मगध प्रमंडल के जीते और हारे प्रत्याशियों के साथ सीनियर नेताओं की बैठक हुई, जिसमें उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है जो पार्टी में रहकर अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध काम कर रहे थे। पार्टी में चलेगा सफाई अभियान सूत्रों के अनुसार समीक्षा दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में हार के कारणों की पड़ताल होगी, जबकि दूसरे चरण में दोषी पाए गए नेताओं से जवाब-तलब किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक आज सारण में हुई बैठक सुबह 11 बजे आरंभ हुई और दोपहर 3 बजे तक चली। शुक्रवार को पूर्णिया प्रमंडल के प्रत्याशियों संग बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दि0tकी और भोला यादव मौजूद रहेंगे। हारने वाले प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट लिखित रूप में सौंपने को कहा गया है।दूसरे चरण में कठोर निर्णय संभव पहला चरण 4 दिसंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 5 से 9 दिसंबर तक निर्धारित है। इस दौरान प्रत्याशियों के आरोपों पर जिलाध्यक्ष, प्रधान महासचिव और प्रदेश पदाधिकारी संयुक्त रूप से चर्चा करेंगे। शिकायतों में दोषी पाए जाने पर संबंधित नेताओं को दल से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी।
Posted in
राजनीति
चुनाव में करारी हार के बाद RJD में मंथन तेज, जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई
You May Also Like
More From Author

