म्यूटेशन के नाम पर घूसखोरी: नालंदा में हल्का कर्मचारी 4,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नालंदा, 27 नवम्बर (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ। नालंदा जिले के करायपरशुराय अंचल कार्यालय में गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए हल्का कर्मचारी संजय कुमार को 4,500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटना से आई विशेष टीम ने यह कार्रवाई डियावां गांव के पास एक पुल पर की, जहां पहले से जाल बिछाकर आरोपी का इंतजार किया जा रहा था।जानकारी के अनुसार, मामला जमीन के म्यूटेशन से जुड़ा था।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि संजय कुमार लगातार उसकी म्यूटेशन फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 5,000 रुपये की मांग कर रहा था। रकम की जबरन मांग से परेशान होकर उसने पटना स्थित निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित की और रणनीति तैयार की। तय योजना के तहत पीड़ित को 4,500 रुपये देने को कहा गया और पूरी प्रक्रिया पर निगरानी टीम की पैनी नजर बनी रही। जैसे ही संजय कुमार ने रुपये स्वीकार किए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पटना भेज दिया गया, जहां आगे उससे पूछताछ की जाएगी। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि क्या इस घूसखोरी मामले में और कोई कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति शामिल है तथा कहीं यह कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि म्यूटेशन समेत कई सरकारी कार्यों में घूसखोरी की शिकायतें लंबे समय से सुनने में आती रही हैं। ऐसे में निगरानी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

More From Author

चुनाव में करारी हार के बाद RJD में मंथन तेज, जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिवक्ता सुरेश चन्द्र ठाकुर ‘निराला’ का निधन, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:38 am, May 7, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 30% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1008 mb 0 cm