छठ पूजा को लेकर अलर्ट मोड में समस्तीपुर रेल मंडल, यात्रियों के लिए बन रहे होल्डिंग एरिया और चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

पटना, 18 अक्टूबर (पटना डेस्क) छठ पूजा को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल एक्शन मोड में आ गया है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


रेलवे स्टेशन दुल्हन की तरह सजाए जा रहे हैं। छठ के अवसर पर हजारों की संख्या में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया (पंडाल) बनाए जा रहे हैं, जहां बैठने की व्यवस्था होगी। बड़े स्क्रीन पर ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को जनता खाना सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा और “May I Help You” काउंटर भी तैयार होंगे।


आरपीएफ, जीआरपी और स्काउट-गाइड की टीम तैनात रहेगी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों को कतारबद्ध किया जाएगा ताकि भगदड़ न हो।
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, जयपुर, कोटा, हैदराबाद जैसे शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। हर बड़े स्टेशन पर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
समस्तीपुर में सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रही हैं।
रेल मंडल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को पूरी तरह तैयार है।

More From Author

“आप का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी”: मोहिउद्दीन नगर से माकपा नेता की जनसभा के बाद आभार व अपील

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर में फ्लैग मार्च और छापेमारी अभियान तेज, बदमाशों पर कसा शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:04 pm, Mar 25, 2026
temperature icon 33°C
Sunny
Humidity: 24 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 12% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 5 mph 16% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 33% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 31% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 4 mph 17% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 1006 mb 0 cm