जिसका उद्घाटन माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिहार सरकार श्री लेशी सिंह, माननीय विधायकगण ,जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


उक्त अवसर पर बैंकों द्वारा जिले के फुटकर विक्रेताओं ( स्ट्रीट वेंडर) को विभिन्न बैंकों द्वारा जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा निर्देश के आलोक में वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कुल 402 वेंडरों को 63.67 लाख रुपए ऋण का चेक माननीय मंत्री श्री लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।जिला स्थापना दिवस एवं पुरैनिया महोत्सव 2026 के अवसर पर जिले के सभी माननीय विधायकगण के साथ जिले के गणमान्य आम नागरिक एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया ।

