‘जॉली एलएलबी 3’ में दो जॉली का टकराव, फीस के मामले में अक्षय कुमार निकले सबसे भारी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (अशोक “अश्क”) कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट यानी ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। इस बार दर्शकों को पहली बार दो-दो जॉली अक्षय कुमार और अरशद वारसी का आमना-सामना देखने को मिलेगा। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर है।


फिल्म का निर्देशन एक बार फिर सुबोध कपूर ने किया है, जिन्होंने पहले दो पार्ट्स भी डायरेक्ट किए थे। ‘जॉली एलएलबी 3’ की कहानी एक राजनेता और किसान के ज़मीन विवाद पर आधारित है, जिसमें दोनों जॉली अपने-अपने तरीके से न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। कोर्टरूम में ये टकराव ना सिर्फ लीगल बहसों से भरा होगा, बल्कि भरपूर ड्रामा और मनोरंजन भी पेश करेगा।
अब बात करते हैं फिल्म की स्टार कास्ट और उनकी फीस की, जो कि सुर्खियों में बनी हुई है।
फिल्म में जगदीश्वर मिश्रा की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार को सबसे ज़्यादा फीस मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए 70 करोड़ रुपये वसूले हैं।
फ्रेंचाइज़ी के पहले जॉली यानी अरशद वारसी ने तीसरे पार्ट में शानदार कमबैक किया है। अपने पुराने किरदार जगदीश त्यागी के लिए उन्होंने इस बार 4 करोड़ रुपये फीस ली है।
फिल्म में एक बार फिर जज की कुर्सी संभालने जा रहे सीनियर अभिनेता सौरभ शुक्ला को 70 लाख रुपये की फीस दी गई है। उनकी भूमिका इस बार भी कहानी का अहम हिस्सा होगी।
अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नज़र आने वाली हुमा कुरैशी ने इस फिल्म से 2 करोड़ रुपये की फीस ली है।
अरशद वारसी की पत्नी के किरदार में दिखेंगी अमृता राव, जिन्हें इस फिल्म से 1 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला है।
फिल्म में सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे, जो कहानी में गंभीरता और गहराई जोड़ेंगे।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को यू/ए 16+ रेटिंग मिली है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 37 मिनट और 16 सेकंड (157.16 मिनट) है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ मामूली बदलावों की सिफारिश की है।
‘जॉली एलएलबी 3’ का बज़ अभी से पीक पर है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की भिड़ंत के साथ-साथ एक मजबूत कहानी, और शानदार कलाकारों की मौजूदगी इसे एक बड़ी ओपनिंग दिला सकती है।
इस फिल्म से ना सिर्फ एंटरटेनमेंट की उम्मीदें हैं, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि अदालत की कुर्सी पर बैठा कौन-सा जॉली जीतता है दर्शकों का दिल और केस भी!

More From Author

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह की मस्ती, धनश्री संग फ्लर्टिंग ने खींचा फैंस का ध्यान

क्या आपने देखे हैं भारतीय पासपोर्ट के ये चार रंग? जानिए किसका क्या है मतलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:06 am, Mar 25, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 58 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 16% 1009 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 12% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 14% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 20% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 12% 1011 mb 0 cm