टाटा का कैंपस ड्राइव बना युवाओं की उम्मीद, 613 छात्रों ने लिया भाग, गुजरात में नौकरी का सुनहरा मौका

पटना, 20 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार के तकनीकी छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। 19 जनवरी 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक, गया में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड द्वारा मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में बिहार राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोषांग की संयोजक प्रो. सन्नी कुमारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 613 छात्रों ने पंजीकरण कराया। मगध प्रमंडल के सभी राजकीय व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक किशनगंज और शेखपुरा के छात्र भी इसमें शामिल हुए।

कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा, तकनीकी दक्षता, प्रबंधन ज्ञान और साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें यांत्रिक, विद्युत और ऑटोमोबाइल अभियंत्रण शाखा के 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों ने सहभागिता की।कंपनी की एचआर टीम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति गुजरात के सानंद स्थित टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड प्लांट में की जाएगी। उन्हें 2.28 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज के साथ मेडिकल, कैंटीन और आवागमन की सुविधा मिलेगी।

चयनित छात्रों को पहले एक वर्ष की अपरेंटिसशिप और उसके बाद तीन वर्ष का बीटेक कार्यक्रम कंपनी के सहयोग से कराया जाएगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. रवि चौधरी, प्रो. खुशबू कुमारी, प्रो. अच्युत कुमार तथा छात्र स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

More From Author

जमीनी विवाद में जिंदा जलाने की कोशिश, गया में पूरे परिवार पर पेट्रोल छिड़क लगाया आग

समृद्धि यात्रा के चौथे दिन गोपालगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 325 करोड़ की योजनाओं की सौगात कहा-अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार व नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:33 am, Jun 21, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 67 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 20% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm