तारापुर सीट पर महागठबंधन को झटका, VIP प्रत्याशी सकलदेव बिंद ने छोड़ी पार्टी, BJP को दिया समर्थन

पटना, 21 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा उपचुनाव के बीच तारापुर सीट पर सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। महागठबंधन को बड़ा झटका तब लगा, जब VIP पार्टी के उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने पार्टी से बगावत कर दी। उन्होंने न केवल अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की, बल्कि खुलकर भाजपा और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में उतर आए।


164 तारापुर विधानसभा सीट से VIP के उम्मीदवार रहे सकलदेव बिंद ने सोमवार को प्रेस के सामने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी में साजिश की गई। उनका आरोप है कि एक अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के साथ अन्याय हुआ है और षड्यंत्र के तहत उनका टिकट कटवाया गया। उन्होंने कहा, “अब मैं VIP पार्टी छोड़ चुका हूं और भाजपा को समर्थन दे रहा हूं। यह फैसला किसी राजनीतिक सौदेबाजी का हिस्सा नहीं है, बल्कि जनता की मांग पर लिया गया है।”
सकलदेव ने यह भी ऐलान किया कि वे आज ही अपना नामांकन वापस ले लेंगे। उनके इस कदम से महागठबंधन की रणनीति को बड़ा झटका लगा है और तारापुर सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।
VIP पार्टी में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ चुकी है, वहीं बीजेपी इस घटनाक्रम को अपने पक्ष में मजबूत अवसर के रूप में देख रही है।

More From Author

चुनाव से पहले जन सुराज सहित पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान तीन विधानसभा क्षेत्रों से छह अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन

अजब टिकट की गजब कहानी, पूर्णिया में कोई बना बागी तो किसी ने मारी पलटी, पैराशूट से भी उतरे नेताजी! पूर्णिया में विधानसभा की सीटों का पूरा समीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:52 pm, May 6, 2026
temperature icon 21°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm