थिएटर में फ्लॉप, OTT पर हिट: ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने नेटफ्लिक्स पर मचाया धमाल, बनी नंबर 1 फिल्म

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर (अशोक “अश्क्क) बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है जब बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में असफल रही हैं लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी किस्मत चमक उठी। अजय देवगन की हालिया फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ इसका ताजा उदाहरण है। लगभग 100 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म 26 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों को खास रास नहीं आई और महज 65 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर फ्लॉप घोषित हो गई।


हालांकि, अब यही फिल्म नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है। फ्लिक्सपेट्रोल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने ओटीटी पर आते ही मात्र 6 दिनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है और नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 मूवीज चार्ट में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। इसने मोहित सूरी की सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने जुलाई में 541 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी।


‘सन ऑफ सरदार 2’ को डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है। फिल्म को स्कॉटलैंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। इसमें अजय देवगन ने एक बार फिर जस्सी का किरदार निभाया है। उनके साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोब्रियाल, चंकी पांडे और कुब्बा सैत जैसे कलाकार नजर आए।
थिएटर में फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 33 करोड़ कमाए थे और भारत में कुल 47 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 65 करोड़ की कमाई पर सिमट गई। लेकिन ओटीटी पर फिल्म ने अपनी किस्मत पलट दी है। 3 अक्टूबर के नेटफ्लिक्स टॉप चार्ट में यह ‘धड़क 2’, ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘ओडुम कुटिरा चादुम कुटिरा’, ‘इंस्पेक्टर झेंडे’, ‘मेन्टिस’ जैसी फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 पर पहुंच चुकी है।
यह फिल्म एक बार फिर साबित करती है कि अच्छा कंटेंट समय और प्लेटफॉर्म का मोहताज नहीं होता।

More From Author

पाक अधिकृत कश्मीर में भड़के विरोध प्रदर्शन, 12 की मौत; हिंदू आबादी लगभग नगण्य

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले आंकड़ों में साफ दिख रही ‘छोरियों’ की बादशाहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:01 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 52% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm