दरभंगा में रफ्तार का कहर: आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में दो की मौत, मासूम बच्ची ने तोड़ा दम

दर्दभानगा, 25 जनवरी (अजय राय) रभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। बहेड़ा–बहेड़ी मुख्य सड़क पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मृतकों की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव निवासी रंजीत यादव और दूसरी बाइक पर सवार मो. हामिद की 6 वर्षीय पुत्री मरजीना खातून के रूप में हुई है।

दुर्घटना में मो. हामिद और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजीत यादव बेनीपुर में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम ड्यूटी खत्म कर वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिमुहानी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मो. हामिद अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही रंजीत यादव और बच्ची मरजीना की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।बहेड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More From Author

आरजेडी में घमासान, हार के बाद पार्टी में बगावत के सुर

डिजिटल अरेस्ट मामले में पूर्णिया से अब तक लाखों की ठगी बनी चिंता का विषय, हाल फिलहाल कसबा के एक रिटायर्ड शिक्षक से तकरीबन 35 लाख की हुई थी ठगी…पढ़ें पूरी खब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:03 am, Jun 21, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 18% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 17% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/40°°C 0 mm 1% 16 mph 39% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm