देश का अनोखा साइबर क्राइम…राजमिस्त्री से साइबर अपराधी बन लोगों की निजी जानकारी साझा कर बनाई अकूत संपत्ति, 36 घंटे से लगातार चल रही है पूछताछ

पूर्णिया, 15 दिसंबर (राजेश कुमार झा) राजमिस्त्री का काम करते करते बन गया साइबर अपराधी,और महज तीन साल में बन गया अकूत संपत्ति का मालिक.बताते चलें कि जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर रानीपतरा के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रहने वाले एक राजमिस्त्री ने साइबर की दुनिया में एक अनोखा साइबर क्राइम को जन्म दे दिया.

इस राजमिस्त्री ने एक ऐप के जरिए आमलोगों की निजी जानकारियां साझा करने का काम शुरू कर दिया. जिससे इसने काफी रुपया कमाया.इसकी लालच इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते ये साइबर पुलिस की नजरों में आ गया.बताते चलें कि पटना पुलिस को एक जानकारी मिली कि पूर्णिया में बैठा एक आदमी आमलोगों की निजी जानकारियां साझा कर रहा है.

पटना पुलिस की साइबर सेल को इसकी जानकारी मिलते ही पूरे बिहार की साइबर सेल एक्टिव हो गई.पटना की साइबर सेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विगत शनिवार की रात को ही पूर्णिया पहुंच गई.पूर्णिया पहुंचते ही पूर्णिया की साइबर टीम को साथ लेकर रानीपतरा के मुफस्सिल थाना पहुंच कर राजमिस्त्री और उसके दो नाबालिक बच्चों को उठाकर थाना ले आई.

दूसरे दिन रविवार को पूरी जानकारी इकट्ठा कर ली.उसके बाद जिले के प्रभारी एसपी अंजनी कुमार और सुपौल के वर्तमान एसपी के साथ साथ पटना और पूर्णिया की साइबर टीम ने तकरीबन 36 घंटे तक लगातार पूछताछ की.जिले के प्रभारी एसपी अंजनी कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी और पूछताछ होनी बाकी है.हमलोग अभी भी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंचे है.फिलहाल एक आदमी को पूछताछ के लिए रखा गया है.

More From Author

लोहिया आश्रम में पुण्यतिथि पर कल लौह पुरुष को दी गई श्रद्धांजलि! एक स्वर में गूंजा एकता का संदेश

प्रशांत किशोर–प्रियंका गांधी की दिल्ली में हाई लेबल मीटिंग, बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद कांग्रेस का ‘फ्रंटफुट प्लान’ बेनकाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:41 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm