नगर निगम और संवेदक की मिलीभगत से चल रहा है चट्टी और बट्टी का खेल…हर दिन सड़क किनारे चल रहे तकरीबन 25 सौ चट्टी और ठेला से डेढ़ लाख की होती है,वसूली…पढ़ें बिफोरप्रिंट डिजिटल की एक्सक्लूसिव खबर

पूर्णिया:-13 अप्रैल(राजेश कुमार झा)नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से चल रहा चट्टी और बट्टी का खेल इन दिनों और जोर पकड़ लिया है.हर स्थाई हाट के लिए निगम के द्वारा संवेदक अधिकृत किया गया है.लेकिन ये संवेदक हाट के बाहर बट्टी वसूली के खेल को रोकने के बजाय खुलेआम अपने गुर्गों के माध्यम से वसूली का खेल करते है.और हर दिन निगम क्षेत्र से सड़क किनारे चट्टी,ठेला,फल,सब्जी वालों से लाखों रुपए की वसूली करते है.लेकिन कोई भी इन संवेदक और निगम के खिलाफ आवाज तक नहीं उठाता है.जिससे इन संवेदकों के गुर्गों की गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि कोई भी इनके खिलाफ नहीं जाता है. गौरतलब है कि जो राजस्व निगम के खाते में जाता.वो अब निगम के बाबुओं और संवेदक के पॉकेट में जाता है. बिफोरप्रिंट डिजिटल जब निगम क्षेत्र सड़क किनारे चल रहे चट्टी,ठेला,वालों से वसूली करते हुए संवेदक के गुर्गों से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर निगम से हमलोगों ने इस एरिया का टेंडर लिए हुए है. लेकिन वसूली का कोई रसीद इन चट्टी और ठेला वालों के पास नहीं देता है.बताते चलें कि निगम के द्वारा अधिकृत संवेदक ने निगम क्षेत्र पर सड़क किनारे चट्टी,ठेला पर फल,सब्जी,भूंजा,नाश्ते की दुकान लगाकर बेचने वालों से हर दिन 50 रुपए वसूली करते है.पूछने पर संवेदक के आदमी बताते है कि हमलोग निगम से है और सड़क किनारे लगे सभी चट्टी,ठेला वालों का टेंडर लिए हुए है.दूसरी तरफ निगम का कहना है कि नगर निगम स्थाई रूप से अधिकृत हाट का ही टेंडर करती है.अब सवाल ये उठता है कि जब सड़क किनारे चट्टी,ठेला,भूंजा और नाश्ता वालों का कोई अधिकृत टेंडर नहीं होता है और इनका कोई संवेदक बहाल नहीं होता है,तो वो कौन है जो निगम के नाम पर हर दिन तकरीबन 2500 चट्टी, ठेला,फल,सब्जी,भूंजा,नाश्ता वालों से डेढ़ लाख रुपया वसूलता है.और ये रुपया कहां और किनकी जेबों में जाता है. वो कौन है जो पूरे सिंडिकेट को चलाता है.बताते चलें कि बिफोरप्रिंट डिजिटल ने जब इस बात की गहन पूछताछ की तो पता चला कि निगम के इशारे पर ही ये सिंडिकेट चल रहा है.जो निगम क्षेत्र के सड़क किनारे बनभाग, मंझली चौक,मधुबनी,गिरजा चौक,जनता चौक,आर0 एन0 साव चौक,भट्टा बाजार हाट के बाहर,रजनी चौक, नेवालाल चौक,खुश्कीबाग हाट के बाहर, गुलाबबाग, पूर्णिया सिटी तक में तकरीबन 4 से 5 हजार परिवार चट्टी, ठेला लगाकर अपनी जीविका चला रहे है.लेकिन निगम के द्वारा कहे जाने वाले तथाकथित वसूली भाई ने इन लोगों का जीना हराम कर दिया है.

More From Author

सीएम के नाम पर मोदी,शाह और नीतीश की लगी मुहर…14 को होगी आधिकारिक घोषणा…15 को शपथ ग्रहण सभारोह… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

बिफोरप्रिंट डिजिटल की एक्सक्लूसिव खबर में पढ़ें.. भवन निर्माण विभाग और संवेदक का जबरदस्त कारनामा,ईंट,सीमेंट,छड़, गिट्टी और बालू से लेकर रिनोवेशन वर्क तक दो नंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:48 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 67 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.01 mm 5% 14 mph 51% 997 mb 0 cm