नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार :सिग्रीवाल, इंफो-कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सांसद बिहार में अब नही होगी लालटेन युग की पुनरावृत्ति

गोपालगंज, 25 सितम्बर (मुन्ना राज) शहर के मिंज स्टेडियम में गुरुवार को सदर विधानसभा का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मशरक के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश में कार्य हो रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के पिछले पायदान में खड़े एक-एक व्यक्ति को पहुंच रहा है।

यह अद्भुत है और तभी संभव है जब बिहार में नीतीश के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने जंगलराज की याद को ताजा कराते हुए कहा कि फिर से बिहार के लोग अब लालटेन युग को नहीं लाना चाहते है। फिर से बिहार के लोग हत्या,लूट,अपहरण का उद्योग नहीं लगाना चाहते है। बिहार के लोग अब अमन चैन एवं विकास करनेवाली सरकार एनडीए को ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाना चाहती है।

जद यू सांसद आलोक कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है और ऐसे में लोग महागठबंधन की सरकार को देखना नहीं चाहते है। जिससे ये रफ्तार कम हो और जंगलराज की वापसी बिहार में पुनः हो। पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने जिले के लोगों से अपील किया कि एक बार फिर बीजेपी व एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाएं । विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह ने लोगों से नरेंद्र मोदी के कार्यो को याद करते हुए अपील किया कि कहीं भटकना नहीं है और भाजपा को जिले से भारी मतों से विजयी बनाना है। जबकि पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि 2025 फिर से नीतीश कुमार को लाना है। सभा को हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सदर विधायक कुसुम देवी ने अंग वस्त्र व बुके मां थावे वाली का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया । वही कार्यक्रम में लोजपा आर के प्रदेश महासचिवअनुप तिवारी,रालोमो के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिन्हा ने सभा को संबोधित किया। मंच पर पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा,डॉ.इंद्रदेव मांझी,जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ मंटू गिरी, हम जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा,लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा,रालोमो जिलाध्यक्ष सुमेर कुशवाहा,भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेश राय,सुभाष सिंह तोमर , शिव कुमार उपाध्याय,अनूप श्रीवास्तव,भाजपा मीडियाप्रभारी रितेश सिंह,राजू चौबे,दिनेश सिंह, ओमप्रकाश राय भुट्टो,सत्येंद्र सिंह,प्रमोद गुप्ता,बीरबहादुर सिंह,अनिकेत सिंह,मनीष गुप्ता,भारत सिंह,शैलेश तिवारी, दीपक साह,दीपक कुमार दीपु,प्रकाश लाल श्रीवास्तव,दीपक कुमार,रामेश्वर सिंह,पिंटू ठाकुर,अजय सिंह,सहित रामायण कुशवाहा,राम जी साह,अवधेश श्रीवास्तव,आदित्य सिन्हा, लखनतिवारी,अंशु सिंह,अनुज सिंह,कुणाल सिंह,प्रहलाद सिंह,अजीत सिंह,प्रकाश सिंह,रजत सिंह,सहित हजारों की संख्या में विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

More From Author

सऊदी अरब-पाकिस्तान के ऐतिहासिक रक्षा समझौते से भारत की बढ़ी चिंता, एक्सपर्ट बोले – “यह गेम चेंजर साबित हो सकता है”

अजय देवगन से लेकर दीपिका तक, इन सितारों ने बदली किस्मत ज्योतिष के सहारे, जानिए कौन-क्या पहनता है और क्यों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:16 am, May 16, 2026
temperature icon 33°C
Sunny
Humidity: 51 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 14 mph 12% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 12 mph 11% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 0% 11 mph 23% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 58% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 11 mph 60% 1002 mb 0 cm