पंजाब से ये युवक को 55 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्डों के साथ सारण पुलिस ने दबोचा साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका जांच में जुटी पुलिस

छपरा,संवाददाता 16 जुलाई। सारण पुलिस ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसुआपुर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड मिलने के बाद पुलिस को साइबर ठगी और किसी अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। बरामद कार्डों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि इसुआपुर बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के समीप एक व्यक्ति बड़ी संख्या में एटीएम/डेबिट कार्ड लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के सहनेवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदगढ़ गांव, जसवीर कॉलोनी निवासी पप्पू सिंह के पुत्र शुभम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास से 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी इन कार्डों और मोबाइल फोन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी सामानों को विधिसम्मत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इसुआपुर थाना कांड संख्या-284/26, दिनांक 15 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 317(5) एवं 318 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला केवल संदिग्ध डेबिट कार्ड रखने तक सीमित नहीं प्रतीत होता। बरामद मोबाइल फोन और डेबिट कार्डों की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध किसी साइबर ठगी, बैंकिंग फ्रॉड या अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह से तो नहीं है। जांच के लिए संबंधित बैंकों और अन्य राज्यों की पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और सारण पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

तेरह साल बाद भी गंडामन के जख्म हरे 23 मासूमों की याद में आज भी छलक पड़ती हैं आंखें, अधूरे वादे और शिक्षा व्यवस्था पर कायम सवाल

🔮 नये निवेश से बचे कर्क राशि के जातक मिथुन राशि वाले जातक धन लेन देन मामलें में रहे सतर्क आज का राशिफल 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) का अपना राशिफल काशी के विद्वान से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:21 am, Sep 21, 2026
temperature icon 26°C
Moderate rain at times
Humidity: 87 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 71%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 12% 6 mph 87% 1009 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 5% 8 mph 66% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 4% 8 mph 50% 1009 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.01 mm 12% 6 mph 53% 1005 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 11% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 2 mph 60% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.06 mm 17% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.02 mm 12% 3 mph 70% 1006 mb 0 cm