पटना में पहली बार लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल के बदले मिलेगा इनाम

पटना, 09 नवम्बर (पटना डेस्क) पटना नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक अनोखी पहल की है। पहली बार राजधानी में ‘रिवर्स वेंडिंग मशीन’ लगाई गई है, जिसमें लोग बेकार प्लास्टिक की बोतलें डालकर बदले में आकर्षक उपहार प्राप्त कर सकते हैं। मशीन के अंदर लगा क्रशर बोतलों को तुरंत कंप्रेस कर देता है, जिससे स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट का खर्च कम होता है। इससे प्लास्टिक कचरे का सही तरीके से रीसाइक्लिंग करना आसान होगा।


फिलहाल पांच मशीनें शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं—दो मशीनें जेपी गंगा पथ पर, एक मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स में और दो मीनार घाट पर। ये मशीनें इस्तेमाल की हुई बोतलें और प्लास्टिक कैरी बैग लेकर लोगों को ‘ग्रीन पॉइंट’ या प्रोत्साहन राशि देती हैं। 20 इंच की डिजिटल स्क्रीन से लैस यह मशीन एक घंटे में 90 से 120 बोतलें रीसाइकिल कर सकती है और इसका वजन लगभग 400 किलोग्राम है।
इस तकनीक से हर साल अनुमानित रूप से 42 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी, 700 लीटर ईंधन और 52,000 लीटर पानी की बचत होगी।
लोग खाली बोतल मशीन में डालने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। मशीन बोतलों की संख्या के अनुसार ग्रीन पॉइंट देगी। 150 ग्रीन पॉइंट पर रीसाइकल प्लास्टिक से बनी कैप और 300 ग्रीन पॉइंट पर टी-शर्ट इनाम के रूप में दी जाएगी।
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि यह पहल न केवल स्वच्छता बढ़ाएगी बल्कि नागरिकों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करेगी। इन मशीनों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है, जो तीन साल तक मुफ्त सेवा प्रदान करेगी।

More From Author

सीमांचल पर सबकी नजर: दूसरे चरण के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:48 am, Sep 22, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 16%
Visibility: 6.8 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm