पटना मेट्रो स्टेशन पर आतंकरोधी मॉक ड्रिल,सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी परखी गई

बिहार डेस्क पटना।।26 मई। बिहार के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की ओर से मंगलवार को पटना मेट्रो के पाटलीपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन परिसर में संयुक्त आतंकरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मकसद किसी संभावित आतंकी घटना या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल को परखना था।
मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन,भीड़ नियंत्रण व बम निरोधक कार्रवाई जैसे अहम पहलुओं का अभ्यास किया गया। इसमें यह देखा गया कि किसी भी आपात स्थिति में अलग-अलग एजेंसियां किस तरह मिलकर काम करती हैं और हालात को कितनी जल्दी काबू में लाया जा सकता है।
इस अभ्यास में ATS बिहार के साथ-साथ STF, पटना पुलिस, औद्योगिक सुरक्षा बल, BSAP-05, ERSS, SDRF, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, पटना मेट्रो रेल परियोजना और जिला प्रशासन के अधिकारी व जवान शामिल हुए।
मॉक ड्रिल के जरिए सभी सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वित कार्यशैली का सफल परीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को मजबूत बनाते हैं।

More From Author

टीओपी और थाने के बीच बेहतर तालमेल की कमी ने टीओपी को बना दिया चेकपोस्ट…तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा बनाए गए थे टीओपी…सवाल क्या टीओपी के हटने से जिले की पुलिसिंग सुधरेगी,क्या अपराध पर लगाम लगेगी… पढ़ें क्या कहती पब्लिक

नौ नामजदों में सिर्फ अनंत सिंह को ही मिली नो गिरफ्तारी की राहत…30 मई को जारी होंगे आदेश

सम्राट कैबिनेट के 27 बड़े फैसले के तेज रफ्तार में शामिल हुआ,स्वास्थ्य, रोजगार और भूमि नीति… पीएमसीएच को मिली अत्याधुनिक स्पाइन यूनिट, पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:32 pm, Jul 13, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 998 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
35°/39°°C 0.16 mm 15% 4 mph 40% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 12 mph 58% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 7% 8 mph 64% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 6% 8 mph 67% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 8 mph 73% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 62% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 2% 2 mph 44% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.01 mm 4% 3 mph 35% 998 mb 0 cm