पढ़ाई के दौरान शादी पर रोक! गोपालगंज नर्सिंग कॉलेज का फरमान वायरल, डीएम ने बैठाई जांच”तीन साल तक शादी न करने का शपथपत्र,नियम पर उठे सवाल..प्रशासन सख्त

गोपालगंज:-18 अप्रैल(टी0 एन0 मिश्रा)जिले के हथुआ अनुमंडल स्थित एक नर्सिंग कॉलेज का अजीबोगरीब फरमान इन दिनों सुर्खियों में है.कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं के लिए जारी एक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पढ़ाई के दौरान शादी करने पर नामांकन रद्द करने की चेतावनी दी गई है.इस आदेश ने शिक्षा व्यवस्था और छात्राओं के अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है.बताया जा रहा है कि यह मामला गोपालगंज जिले के हथुआ जीएनएम (GNM) नर्सिंग कॉलेज से जुड़ा है.जहां एडमिशन के समय ही छात्राओं से एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करवाए जाते हैं. इस घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि छात्राएं तीन वर्ष की पढ़ाई अवधि के दौरान शादी नहीं करेंगी.नियम का उल्लंघन करने पर उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है.कॉलेज परिसर की दीवारों पर चस्पा यह नोटिस जैसे ही वायरल हुआ,मामला तूल पकड़ने लगा.लोगों ने इसे छात्राओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप बताते हुए सवाल उठाए हैं.वहीं कॉलेज की प्राचार्या मानसी सिंह ने इस नियम का बचाव किया है.उनका कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई आवासीय (रेजिडेंशियल) होती है,जहां छात्राओं को संस्थान के अनुशासन और निगरानी में रहना पड़ता है.ऐसे में शादी करने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए यह नियम विभागीय निर्देशों के तहत पहले से लागू है.उन्होंने यह भी बताया कि यह नियम एएनएम (ANM) और जीएनएम (GNM) दोनों पाठ्यक्रमों पर लागू होता है.
मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है.डीएम पवन कुमार सिन्हा ने वायरल नोटिस को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.उन्होंने हथुआ के एसडीएम को 24 घंटे के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.वही सीएस ने सीएमओ को भी जांच का आदेश दिया है. अब सबकी नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है.रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह नियम वैध है या छात्राओं के अधिकारों का उल्लंघन.

More From Author

पिछले दो सालों में ट्रैफिक और परिवहन ने विभिन्न श्रोतों से तकरीबन 04 हजार से अधिक हेलमेट बांटे…फिर भी एक दिन में हेलमेट जुर्माना 2 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:13 pm, Apr 18, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 30 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 14 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
38°/43°°C 0 mm 0% 10 mph 9% 1000 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 12% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 28% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 11 mph 58% 1002 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/33°°C 0 mm 0% 13 mph 48% 1004 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/41°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 8 mph 12% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 13 mph 9% 998 mb 0 cm