पति पत्नी करते थे हथियार व शराब की सप्लाई चुनाव के पूर्व मोतिहारी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,हथियारों का जखीरा विदेशी शराब व कैश बरामद अरेराज के गोविंदगंज इलाके की कार्रवाई

मोतिहारी, 25 अक्टूबर (निज संवददाता) चुनाव के पूर्व पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस हथियारों व शराब सप्लायर पति पत्नि को दबोच लिया है। उनके घर से भारी मात्रा में हथियार,विदेशी शराब व कैश बरामद किया है। इस बरामदगी को लेकर जिले के एसपी के नेतृत्व में अरेराज अनुमंडल के गोविंदगंज थाने के जितवारपुर गांव के वार्ड नंबर 10 में उपेन्द्र सिंह के घर में पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी की है। जहां से भारी मात्रा में हथियार कैश व विदेशी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पति पत्नी सहित दो को गिरफ्तार किया है। वही कुछ अन्य लोगों भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

छापेमारी की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उक्त पति पत्नी द्वारा हथियार व शराब सप्लाई की गुप्त जानकारी के बाद उक्त गांव में उपेन्द्र सिंह के घर छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने 01 कारर्बाइन,3 देसी पिस्टल,1 देसी कट्टा,1 एकनाली बंदूक,01 एयरगन 8 एमएम की 49 पीस कारतूस,7.65 एमएम की 60 पीस,12 बोर की 33 व 73 खोखा लगभग 11 लीटर विदेशी शराब,2 लाख 56 हजार 230 रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया है। वही पुलिस ने मौके से जितवारपुर गांव निवासी पति पत्नी उपेन्द्र सिंह व गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

वही पुलिस खुद के बयान पर आर्म्स एक्ट व मद्यनिषेध की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अरेराज एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि बरामद हथियारों और शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है,जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उपेन्द्र सिंह कश्मीर में पेंटर का काम करता है। वह दीपावली व छठ पर्व को लेकर घर आया था। हलाकिं पुलिस बरामद पैसों की जांच की कर रही है। वह चुनाव से रिलेटेड है हथियार बिक्री का है।


छापेमारी दल में उक्त पुलिस पदाधिकारी थे शामिल
गोविंदगंज के जितवारपुर पिपरा गांव की छापेमारी दल का नेतृत्व खुद एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया जबकि टीम में अरेराज एसडीपीओ रवि कुमार, चकिया एसडीओपी संतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष
अभिनव पराशर,सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकान्त सामर्थ, गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा,कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,डीआईयू से विनीत कुमार, अमरजीत कुमार,नीतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, रणविजय सिंह,सुरेश यादव,परमानंद ठाकुर,निक्कू कुमार सिंह,दीपक कुमार सिंह,सुधीर भगत,चिरंजीवी, चंदन कुमार, शंभु कुमार व पूजा कुमारी सहित एसएसबी की पूरी टीम शामिल थी।

More From Author

विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज, डीएम रोशन कुशवाहा ने बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का किया निरीक्षण

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन तैयारी की समीक्षा बैठक, प्रेक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:37 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 84 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 14% 2 mph 79% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm