पीके ने बिहार सरकार के मंत्रियों के हो रहे विरोध पर कसा तंज, बोले – ये जनता का आक्रोश है,इन लोगों ने जनता को पटना की सड़कों पर पिटवाया है,अब जनता की बारी

औरंगाबाद 28 अगस्त (सेंट्रल डेस्क) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में गुरुवार को औरंगाबाद के कुटुंबा के बभन्डीह खेल मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश सरकार के मंत्रियों पर हो रहे हमले पर तंज कसा। इन हमलों के पीछे जन सुराज का हाथ बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जो पत्थरबाजी हो रही है,वो नेताओं का अपना कुकर्म है। प्रशांत किशोर महागठबंधन के मंच से पीएम मोदी को गाली दिए जाने पर बोले-बिहार के लोग मोदी और राहुल गांधी की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते हैं, हम ये जानना चाहते है कि बिहार के बच्चों को रोजगार कब मिलेगा और पलायन कब खत्म होगा।


पीके ने सीएम स्टालिन व रेवंत रेड्डी पर फिर निशाना, साधते हुए बोले कि इनका बिहार आना दिखाता है कि इंडी गठबंधन की नजर में बिहार की कोई इज्जत नही है, युवाओं से अपील करते हैं कि इन नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों पर हमले पर कहा कि आप पांच साल जनता को लूटेंगे, खून चूसेंगे, लाठी चलवायेंगे तो जनता आक्रोश में क्या करेगी? इसका प्रशांत किशोर से कोई लेना देना नहीं है।उन्होंने कहा कि हम तो छह माह पहले से कह रहे हैं कि चुनाव घोषित होने दीजिए। जिन लोगों ने बिहार के बच्चों को गाली दी है, जिन लोगों ने बिहार के बच्चों पर लाठी चलवाया है, बिहार को लूटा है, गांव-गांव में जब ये लोग वोट मांगने जायेंगे तब जनता इनको दौड़ाकर मारेगी, ठीक वैसे ही जैसे इनके बच्चों को पटना की सड़कों पर दौड़ाकर मारा गया था। वहीं इंडी गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री को अभद्र भाषा कहे जाने पर उन्होंने कहा कि जो गाली दे रहे हैं वो जानें और जिनको गाली दे रहे हैं, वो जानें।


राहुल गांधी आकर मोदी को गाली दे रहे हैं, मोदी आकर राहुल गांधी को गाली दे रहे हैं। हम यह जानना चाहते हैं कि बिहार के बच्चों को जो गाली दे रहे हैं, उनका इंसाफ कब होगा? जो बिहार के बच्चों को मार रहे हैं, उसकी बात कब होगी? हमलोग मोदी-राहुल के बीच की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते हैं। हम बिहार के बच्चों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा में तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालिन और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के आने के मसले पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इनका आना यह दिखाता है कि इनके नजर में बिहार के लोगों की क्या इज्जत है! इनके राज्य में बिहार के बच्चों को मारा गया है, उनको गाली दी गई है। अब वही लोग बिहार आकर वोट मांग रहे हैं। हम बिहार के युवाओं से अपील करना चाहते हैं कि ऐसे नेताओं का पूरा बॉयकॉट होना चाहिए।

More From Author

बिहार में भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ी कार्रवाई: अधीक्षण अभियंता के घर EOU की छापेमारी में मिला ‘काले हिसाब’ का खजाना

मुंगेर पुलिस ने कुख्यात टिट्टू धमाका गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार,हथियार भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:34 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 81 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm