पूर्णिया, 1 अक्तूबर(राजेश कुमार झा) रातों रात अमीर बनने का सपना आजकल के युवाओं के दिलोदिमाग में इस कदर छा गया है कि सही एवं गलत की पहचान भी नहीं कर पा रहा है.जिसके चलते आज कल के युवा गलत काम करने में भी परहेज नहीं कर रहे है. लेकिन जब धंधे के जंजाल में फंसते है तो उससे निकलना मुश्किल हो जाता है.

उसके बाद वो जिंदगी की जंग से हार मान लेते है.ऐसे ही कुछ युवाओं से बिफोरप्रिंट डिजिटल की बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि ये प्लेइंग कार्ड का काम तो ब्राउन शुगर,स्मैक एवं शराब से भी ज्यादा खतरनाक है. जिसको एक बार इसकी लत लग गई समझो वो जिंदगी की जंग से हार गया.बताते चलें कि आजकल के युवाओं को रातों रात पैसे डबल करने का चस्का लगा हुआ है.इसलिए वो घर से चुराकर एवं दूसरों से कर्ज लेकर इस उम्मीद में प्लेइंग कार्ड के खेल में फंसता है कि रातों रात तुरंत पैसे डबल हो जायेंगे.जिसके चक्कर में वो पैसे हारता जाता है.लेकिन पूर्णिया पुलिस की चौकसी से इस धंधे में शामिल 15 लोगों की गिरफ्तारी ने फिलहाल प्लेइंग कार्ड के धंधे में ब्रेक लगा दी.लेकिन आज भी पुलिस की नाक के नीचे ये धंधा बदस्तूर जारी है.

