फोरलेन बना अपराधियों का नया अड्डा, CSP संचालक से लूट, दो माह में 17 बाइक लूटे गए

समस्तीपुर, 19 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। ताजपुर-चकलालशाही फोरलेन पर एक CSP संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। इस फोरलेन का अभी तक आधिकारिक उद्घाटन नहीं हुआ है, लेकिन अपराधियों के लिए यह सेफ जोन बन गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर दो महीने में 17 बाइक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। अपराधी सोशल मीडिया के नाम पर सड़क पर जुटते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। बारिश के कारण सड़कें टूट चुकी हैं और ताजपुर के मुख्य इंट्री पॉइंट पर बैरिकेडिंग होने से वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है, जिसका लाभ अपराधी उठा रहे हैं।
हरपुर भिंडी, गुनाई बसही और निकसपुर के कई युवकों की संलिप्तता इन घटनाओं में पाई गई है। पहले डीहिया पुल अपराधियों का अड्डा था, लेकिन अब फोरलेन पर इनका दबदबा बढ़ता जा रहा है।
अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने चार बाइक बरामद की हैं और सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ स्टंट और रील बनाने वाले युवकों की कड़ी निगरानी की जा रही है। अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्ती बढ़ाई गई है।

More From Author

एनडीए का ऐतिहासिक सम्मेलन सम्पन्न, नेताओं ने गिनाया नीतीश सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर अस्वस्थ, भागलपुर सर्किट हाउस में चल रहा इलाज, नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:46 pm, May 16, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 998 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 10 mph 18% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 18 mph 55% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 62% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 59% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 8 mph 37% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 15% 994 mb 0 cm