बक्सर में आई.टी.आई. छात्रों के लिए Suzuki Motor का कैंपस प्लेसमेंट, छात्रों के लिए सुनहरा मौका

बक्सर, 17 नवंबर (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से संस्थान में दिनांक 19 नवंबर 2025 (बुधवार) को कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki Motor हंसलपुर प्लांट, गुजरात को आमंत्रित किया गया है।


कंपनी ने बताया कि यह कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है और आई.टी.आई. पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। चयन प्रक्रिया में दो प्रकार के पद शामिल हैं। पहला पद है Trainee (FTC) जिसके लिए उम्र 18 से 26 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता ITI पास (2018 से 2025) निर्धारित है। इस पद के लिए कुल 500 पद उपलब्ध हैं और वेतनमान 25,300 रुपये (CTC) जिसमें 18,400 रुपये इन-हैंड शामिल हैं। दूसरा पद है Trainee (Apprentice) जिसके लिए भी उम्र एवं योग्यता समान है। इसके लिए 300 पद उपलब्ध हैं, वेतनमान 19,500 रुपये (CTC) जिसमें 16,404 रुपये इन-हैंड शामिल हैं। दोनों पदों का कार्यस्थान हंसलपुर प्लांट, गुजरात है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे 19 नवंबर को सुबह 10 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा एवं फोटो के साथ कैंपस में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

More From Author

अजय देवगन-रकुल की ‘दे दे प्यार दे 2′, पहले चार दिन में 35.6 करोड़ की कमाई

बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद नहीं थम रही लालू परिवार में संपत्ति और सियासी कलह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:05 am, Jun 23, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 2% 7 mph 46% 998 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 8 mph 44% 998 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 1% 5 mph 31% 999 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 4 mph 20% 997 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.01 mm 3% 11 mph 18% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 21% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 12 mph 33% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 2% 14 mph 49% 996 mb 0 cm