बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प, 30 टीचरों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

बक्सर, 23 दिसंबर (विक्रांत) जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, प्रणव प्रतीक की जानकारी के अनुसार, जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 26 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।इस कैम्प में FREEDOM EMPLOYABILTY ACADEMY कंपनी 30 TEACHER पदों के लिए ऑन-स्पॉट चयन करेगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। पात्रता के लिए ग्रेजुएशन और बेसिक इंग्लिश आवश्यक है, जबकि आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर और संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फिल्ड बक्सर के कैम्पस में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। इस कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है।

अभी तक निबंधन न कराए उम्मीदवार नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल [WWW.NCS.GOV.IN](http://WWW.NCS.GOV.IN) पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं।इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

More From Author

बीएयू सबौर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन: 290 किसानों को नवाचार और उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित

बिहार में 27 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति,आशीष व मनोज बने डीआईजी तो कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:45 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm