बीएयू सबौर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन: 290 किसानों को नवाचार और उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित

पटना, 23 दिसंबर (पटना डेस्क) भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में सोमवार को किसान सम्मान दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करना और किसान-केंद्रित विकास को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर कार्यक्रम को विकसित भारत – जी. राम जी विधेयक 2025 की अवधारणा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सतत एवं वैज्ञानिक कृषि और समावेशी विकास पर विशेष बल दिया गया। कुल 290 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 176 पुरुष, 97 महिला किसान और 18 पदाधिकारी शामिल थे।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। चयनित किसानों को उनके नवाचार, उत्पादन, मूल्य संवर्धन और समुदाय-आधारित प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने किसान आय वृद्धि, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, जलवायु-स्मार्ट कृषि और अनुसंधान–विस्तार–किसान समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला।माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक नवाचार और समयबद्ध प्रसार सेवाओं से ही आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का लक्ष्य साकार होगा। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय ने किसानों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

More From Author

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोर दारोगा व राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प, 30 टीचरों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:53 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/46°°C 0 mm 1% 10 mph 16% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 18% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm