
बक्सर, 23 जनवरी (विक्रांत) व्यवसायी महासंघ, बिहार का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 23 जनवरी को जिले के केसठ प्रखंड के किरनी गांव के बालात्कार के शिकार रीना कुमारी काल्पनिक नाम के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
इस प्रतिनिधि मंडल में व्यवसायी महासंघ, बिहार के प्रतिनिधि के रूप में कृष्णा केशरी, राजनाथ राम , बबलु गुप्ता , राजू चंद्रवंशी,रमेश गुप्ता, रिन्कू कुरैशी, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार राम, तथा कृष्ण रंजन गुप्ता सहित तीन जिला क्रमशः भोजपुर, बक्सर और रोहतास के प्रतिनिधि शामिल थे।मौके पर भाकपा माले के डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा भी मौजूद थे।

17 जनवरी को 10 बजे सुबह किरनी गांव के दो छात्र -छात्रा रोज की तरह कडसर से कोचिंग कर साईकिल से अपने गांव वापस आ रही थी इसी दौरान आरा -मोहनिया हाईवे से एक किलोमीटर पश्चिम पुलिया के पास उमाकांत दुबे उम्र 19-20वर्ष और उसके तीन सार्गिदो ने दोनों का अपहरण कर लिया। और लड़का को कब्जे में लेकर लड़की को मोटर साइकिल पर बैठा लिया। कडसर नहर के पूर्व एक खाली झोपड़ी में ले जाकर बलात्कार किया।

पिडि़त परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है तथा दूसरे के दूकान में ग्रील बनाने का काम करते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने बक्सर जिला प्रशासन से पिड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, मुआवजा देने तथा तत्काल न्याय की मांग की है। बक्सर जिला में उमाकांत दुबे एक बड़ा गिरोह खड़ा कर रहा है।उसका बक्सर जिला के अनेकों थाना में नाम दर्ज हैं।ब्यवसायी महासंघ, बिहार बक्सर पुलिस प्रशासन से इस गिरोह के गतिविधि पर तुरंत मांग करता है। जारीकर्ताकृष्ण रंजन गुप्ताकार्यालय सचिवव्यावसायी महासंघ, बिहार।

