बायसी अनुमंडल में कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई,लेकिन पूर्णिया पुलिस की सूझ बुझ ने सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया, पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 20 सितंबर (राजेश कुमार झा) आज जिले में अमन शांति है तो इसमें पूर्णिया पुलिस के साथ साथ सभी जनमानस का बहुत बड़ा हाथ है.बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से बायसी अनुमंडल में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार बार सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जाती रही है.

लेकिन पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी एवं सूझ बुझ ने सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया.इसका श्रेय आम जनमानस को भी जाता है.जो पूर्णिया पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है.बताते चलें कि जिले के अनगढ़ थाना को सूचना मिली कि मजगामा हाट के पास एक असामाजिक तत्व द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.सूचना मिलते ही अविलंब अनगढ़ थाना के थानाध्यक्ष ने सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने अविलंब वरीय पुलिस अधिकारी को सूचना दी.सूचना मिलते ही एसपी, डीएम एवं डीआईजी सहित आसपास के तीन चार थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर माहौल को शांत करने की कोशिश की.लेकिन भीड़ इतनी उग्र हो गई कि दुकानों पर आगजनी कर दी.लेकिन अग्निशमन के सूझ बुझ से आग पर काबू पाया गया. पुलिस द्वारा अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए हल्की लाठी चार्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया. साथ ही प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्वक प्रतिमा की स्थापना स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूर्ण रीति रिवाज से करवाई गई.

खबर लिखने तक स्थिति सामान्य एवं शांति पूर्ण है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.मामले की जानकारी देते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताई कि एक असामाजिक तत्व द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. वहां एकत्रित भीड़ द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया. उसके बाद थाने को सूचना दी गई.पुलिस अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर उस व्यक्ति को उग्र भीड़ से निकाल कर अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई. लेकिन उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर आगजनी की घटना को कारीत किया गया.पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उग्र भीड़ पर काबू कर लिया गया है.

More From Author

समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन मचाया धमाल, 12.50 करोड़ की ओ पनिंग के साथ तोड़े 11 हिट फिल्मों के रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:52 pm, May 6, 2026
temperature icon 21°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm