बारिश का कहर भींगे लोग सूखे किसान, थाली से बही सब्जी

पटना (अशोक “अश्क”) राजधानी सहित आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश ने हरी सब्जियों के दाम को आसमान पर पहुंचा दिया है। सब्जियों के भाव में आई अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। जो सब्जी एक सप्ताह पहले 25-30 रुपये किलो में मिल रही थी, अब उसके दाम दोगुने हो चुके हैं। महंगाई के कारण हरी सब्जी अब आम लोगों की थाली से गायब होने लगी है।
किसानों का कहना है कि बारिश ने खेतों में खड़ी सब्जियों को नुकसान पहुंचाया है। जिससे बाजार में आपूर्ति घट गई है। हालांकि, किसानों को इसका सीधा लाभ नहीं मिल रहा, क्योंकि उन्हें सब्जी व्यापारियों को औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। दूसरी ओर बाजार में यही सब्जियां कई गुना महंगे दाम पर बिक रही हैं।
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के कारण खेतों से ताजा सब्जी लाने में परेशानी हो रही है। ऊपर से सप्लाई कम हो गई है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं।

सब्जियों के बढ़े हुए दाम (प्रति किलो)

परवल: ₹25-30 → ₹60-70
भिंडी: ₹25-30 → ₹70-80
घिउरा: ₹20-25 → ₹40-45
कद्दू (पीस): ₹20 → ₹40-45
खीरा: ₹25-30 → ₹50-55
टमाटर: ₹40-45 → ₹50-60
फूलगोभी: ₹60 → ₹100
करेला: ₹30-40 → ₹60
बैगन: ₹30 → ₹60
अरुआ: ₹40 → ₹50
बरबट्टी: ₹30 → ₹40
कुण्डरी: ₹20 → ₹40

लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की थाली से हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। एक गृहिणी ने कहा, बजट इतना बिगड़ गया है कि अब दाल-चावल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो सब्जियों के दाम और चढ़ सकते हैं।

More From Author

पटना की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, स्काडा सिस्टम से जुड़ेगा हर सबस्टेशन

समस्तीपुर के तीन व्यवसायियों को मिला भामाशाह सम्मान, DM ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:11 am, May 18, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 22 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 14 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 62% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 0% 6 mph 26% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 8 mph 14% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 46% 999 mb 0 cm