बिफोरप्रिंट डिजिटल ब्रेकिंग: जेडीयू छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, धमदाहा से करेंगे नामांकन

पूर्णिया, 10 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जेडीयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को पटना में राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कुशवाहा अब धमदाहा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।


राजद में शामिल होते ही उन्होंने घोषणा की कि वे 16 अक्टूबर को धमदाहा से नामांकन करेंगे। यह वही सीट है, जहां से वर्तमान में भाजपा की लेसी सिंह विधायक हैं। संतोष कुशवाहा के मैदान में उतरने से यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
बताते चलें कि संतोष कुशवाहा पूर्णिया से पूर्व सांसद रह चुके हैं और इलाके में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे लंबे समय से जेडीयू से जुड़े रहे, लेकिन हालिया राजनीतिक परिस्थितियों से असंतुष्ट होकर उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया।
राजद ने उनके अनुभव और जनाधार को देखते हुए उन्हें धमदाहा से टिकट दिया है। कुशवाहा के आने से राजद को सवर्ण और पिछड़ा वर्ग दोनों का समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More From Author

स्वच्छ, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान ही लोकतंत्र की सच्ची पहचान : डीएम, फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के सिद्धांत पर सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी सुविधा

बिहार चुनाव 2025: वीआईपी सुरक्षा को लेकर 82 पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:50 am, May 15, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
42°/42°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 33% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 15 mph 47% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 57% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 53% 1001 mb 0 cm