बिहार चुनाव का पहला चरण कल, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

पटना, 05 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, 6 नवंबर को होगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि छह विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शाम 5 बजे तक ही होगी। बुधवार सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट और अन्य सामग्री दी जा रही है। सुरक्षा बल आज शाम तक सभी बूथों पर पहुंच जाएंगे। गुरुवार सुबह पांच बजे बूथ एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा, जिसके दो घंटे बाद मतदान शुरू होगा।


पहले चरण के लिए कुल 2,496 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 1,939 वैध पाए गए। नामांकन वापसी के बाद 1,314 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं।
कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। साथ ही, 1,00,904 सर्विस वोटर भी मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इस चरण में 3,22,077 दिव्यांग मतदाता और 5,31,423 वरिष्ठ नागरिक वोट डालेंगे। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 5,24,687 और 100 वर्ष से ऊपर के 6,736 मतदाता शामिल हैं।
पहली बार वोट डालने वाले 7,37,765 नए मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेंगे। इनमें अधिकांश 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा हैं। वहीं, 18 से 40 वर्ष के 1.96 करोड़ युवा मतदाता इस चरण में चुनावी नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

More From Author

अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए किया प्रचार, बोलीं- जीत गए तो मुझे दे दीजिए एक कट्टा जमीन

कहां-कहां कितने सीटों पर किन-किन दलों के बीच है सीधी लड़ाई…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:29 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 81 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm