बिहार में टीआरई-4 से पहले एसटीईटी कराने को लेकर तैयारी तेज, उच्चस्तरीय विमर्श जारी

पटना, 1 सितम्बर (अशोक “अश्क”) बिहार में बीपीएससी की चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-4) से पहले राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) कराने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में उच्च स्तर पर विचार-विमर्श हो रहा है और शिक्षा विभाग ने सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों से राय मांगी है। प्राप्त सुझावों के आधार पर शिक्षा विभाग टीआरई-4 से पहले एसटीईटी के आयोजन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) को पुनः सलाह भेजेगा।


पहले सरकार ने साफ कहा था कि टीआरई-4 के पहले एसटीईटी नहीं होगी और आगामी टीआरई-5 से पहले ही यह परीक्षा कराई जाएगी। लेकिन अभ्यर्थी टीआरई-4 से पहले एसटीईटी कराने की मांग लगातार कर रहे हैं और राजधानी में इस मुद्दे पर दो बार मार्च भी हो चुके हैं। हाल ही में मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को टीआरई-4 से पहले एसटीईटी कराने को लेकर विचार-विमर्श के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसटीईटी को लेकर विमर्श अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
कुछ महीने पहले बीएसईबी ने भी एसटीईटी आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन मांगा था, जिस पर शिक्षा विभाग ने पहले हरी झंडी दी थी, लेकिन बाद में इसे टीआरई-4 के बाद और टीआरई-5 से पहले कराने की बात कही गई थी। टीआरई-4 में लगभग 50 हजार पदों की रिक्तता आने की संभावना है, हालांकि सभी जिलों से अभी तक पूरी जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं मिली है।
बिहार में हाईस्कूलों में शिक्षक बनने के लिए संबंधित विषयों में बीएड के साथ एसटीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कक्षा 9 और 10 के माध्यमिक शिक्षक पद के लिए एसटीईटी के पेपर 1 में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक आवश्यक हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ बीएड होना जरूरी है। वहीं, कक्षा 11 और 12 के उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अंक के साथ एसटीईटी पेपर 2 उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
एसटीईटी में सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिलाओं, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। उत्तीर्णता के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है, जबकि एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और महिलाओं के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी है।

More From Author

कांग्रेस नेता उदित राज ने सीजेआई बीआर गवई पर नाराजगी जताई, कहा- ‘मिनी अंबेडकर बन सकते थे’

पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा बदलाव: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड समस्तीपुर मंडल में शामिल, माल भाड़ा और टिकट बिक्री में वृद्धि की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:16 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm