बिहार में बढ़ी ठंड, उत्तर बिहार में घने कोहरे की चेतावनी

पटना, 04 नवम्बर (पटना डेस्क) नवंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम की ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग रजाई-कंबल निकालने लगे हैं, वहीं रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। हालांकि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पछुआ हवाएं और कोहरा लोगों को परेशान कर सकते हैं।


आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 72 घंटों में उत्तर बिहार के जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। सुबह के समय विजिबिलिटी घट सकती है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राज्य में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अगले कुछ दिनों मेंसी तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें और ठंडी महसूस होंगी। पछुआ हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मध्य नवंबर में भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

More From Author

बिहार चुनाव: पहले चरण के प्रचार का आखिरी दिन, नेताओं की बयानबाजी से गरमाया सियासी माहौल

राजद ने ललन सिंह के बयान पर साधा निशाना, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:46 am, Jun 22, 2026
temperature icon 32°C
Smoky haze
Humidity: 62 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 20%
Visibility: 10 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 3% 3 mph 53% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0.01 mm 4% 2 mph 36% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0.26 mm 18% 4 mph 28% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
37°/40°°C 0.01 mm 5% 7 mph 31% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.13 mm 17% 11 mph 38% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 9 mph 60% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/37°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm