
पटना, 23 दिसम्बर (सेंट्रल डेस्क) बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य कैडर के 27 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इस क्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को एडीजी से डीजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है,जिससे पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

वहीं 2012 बैच के कई 22 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है। प्रोन्नत अधिकारियों में सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष गया एसएसपी आनंद कुमार मनोज कुमार तिवारी व दिलनवाज अहमद सहित कुल 22 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

इनके अलावा अवकाश कुमार दीपक, रंजनरवि, रंजन कुमार, आमिर जावेद, डॉ. इनामुल हक मेंगनू, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, आमिर जावेद, राजीव रंजन, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन 2, रमन कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्य नारायण कुमार सिंह, रामशंकर राय, सुशील कुमार आदि शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रोन्नति सेवा अवधि, कार्य अनुभव और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर दी गई है। माना जा रहा है कि इन पदोन्नतियों से राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कानून-व्यवस्था के संचालन में तेजी आएगी।

