बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर में “एकमुश्त यातायात चालान निपटान 2026” का आयोजन किया जा रहा है….जहां शमन राशि में आपको मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पूर्णिया:-03 सितम्बर (राजेश कुमार झा)राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने ट्रैफिक चालानों के निपटारे का सुनहरा मौका:-

12 सितंबर को शमन राशि में मिलेगी 50% तक छूट:-

अगर आपके वाहन का ट्रैफिक चालान लंबे समय से लंबित है, तो बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लागू “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026” के तहत आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर,पूर्णिया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आपके लिए बड़ा अवसर लेकर आई है।

जिला प्रशासन पूर्णिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में वाहन चालकों को लंबित ई-चालानों की शमन राशि (Penalty) पर अधिकतम 50% तक की विशेष छूट दी जाएगी।

जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में लगभग 15,000 यातायात चालान लंबित हैं, जिन पर कुल 20.92 करोड़ रुपये की राशि बकाया है।

90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का निष्पादन इस योजना के तहत किया जाएगा।

प्रमुख अपराधों पर छूट का विवरण:–
उल्लंघन का प्रकार, निर्धारित शमन राशि, लोक अदालत में देय छूट राशि ।

बिना ड्राइविंग लाइसेंस :- ₹5,000 /₹2,500 |
ओवरस्पीडिंग :- ₹4,000 | ₹2,000 ।

गैर-बीमित वाहन (No Insurance) | ₹2,000 | ₹1,000 |

आदेश का उल्लंघन :- ₹2,000 | ₹1,000 ,

गैर-पंजीकृत वाहन:- ₹2,000 | ₹2,000 (यथावत) |

बिना हेलमेट / सीट बेल्ट | ₹1,000 | ₹500 |
| तीन सवारी (Triple Riding) | ₹1,000 | ₹500

क्षमता से अधिक सवारी:- ₹1,000 | ₹1,000 (यथावत) |

केवल पूर्णिया जिले का निपटारा:– इस लोक अदालत में केवल पूर्णिया जिले में दर्ज एवं लंबित यातायात ई-चालानों का ही निष्पादन किया जाएगा।

हेल्पडेस्क एवं काउंटर्स: व्यवहार न्यायालय परिसर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भुगतान हेतु विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।

आवश्यक दस्तावेज: वाहन स्वामी अपने चालान की वर्तमान स्थिति जांचकर संबंधित आवश्यक कागजात (जैसे RC, DL आदि) के साथ उपस्थित होंगे।

जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन पूर्णिया ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 12 सितंबर 2026 को समय पर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को हमेशा के लिए समाप्त कराएं।

अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया से संपर्क करें।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

सावधान…साइबर ठग फर्जी बैंक पासबुक और जाली हस्ताक्षर के जरिए आपका अकाउंट खाली कर सकता है…साइबर ठगी में कोढ़ा गैंग का नया कारनामा…पढ़ें पूरी खबर

सावधान…साइबर ठग फर्जी बैंक पासबुक और जाली हस्ताक्षर के जरिए आपका अकाउंट खाली कर सकता है…साइबर ठगी में कोढ़ा गैंग का नया कारनामा…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:08 pm, Nov 4, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 66 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 7.7 km
Sunrise: 5:59 am
Sunset: 5:06 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 7% 5 mph 71% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/21°°C 0 mm 7% 5 mph 71% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1017 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 3% 5 mph 51% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 1014 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 50% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 3% 6 mph 59% 1015 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 4% 5 mph 63% 1015 mb 0 cm