बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ओजी’ और ‘जॉली LLB 3’ का धमाका, ‘मिराई’ और ‘लोका’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (अशोक “अश्क”) रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। पवन कल्याण की गैंगस्टर ड्रामा ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने जहां पूरे भारत में धूम मचाई, वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। इनके साथ ही ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’, दुलकर सलमान की ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’ और तेजा सज्जा की ‘मिराई’ जैसी फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

‘ओजी’ की बंपर कमाई जारी
पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर ‘ओजी’ ने रविवार यानी चौथे दिन 16.38 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 21 करोड़, पहले दिन 63.75 करोड़, दूसरे दिन 18.45 करोड़ और तीसरे दिन 18.5 करोड़ की कमाई की थी। अब तक फिल्म की कुल कमाई 138.08 करोड़ रुपये हो चुकी है।

‘जॉली एलएलबी 3’ का मजबूत सफर
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने दूसरे संडे को 5.83 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ और दूसरे शनिवार को 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई 90.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

‘लोका: चैप्टर 1′ – चंद्रा’ का पांचवें हफ्ते में भी जलवा
दुलकर सलमान की ‘लोका’ ने अपने पांचवें रविवार (32वें दिन) को 1.46 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को फिल्म ने 1.6 करोड़ कमाए थे। अब तक फिल्म की कुल कमाई 145.96 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

‘मिराई’ की धीमी पर स्थिर कमाई
तेजा सज्जा की ‘मिराई’ ने तीसरे रविवार को 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 65.1 करोड़, दूसरे हफ्ते में 19.4 करोड़ कमाए थे। अब तक फिल्म की कुल कमाई 86.84 करोड़ रुपये हो चुकी है।

कुल मिलाकर रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद शानदार रहा, जहां हर इंडस्ट्री की फिल्मों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

More From Author

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, 474 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को किसी हीरो ने नहीं किया था स्वीकार, अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी थी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:12 pm, Jun 22, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 1% 9 mph 38% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 44% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 9 mph 32% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0.07 mm 6% 8 mph 24% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 3% 6 mph 21% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0.02 mm 6% 4 mph 27% 995 mb 0 cm