भागने की फिराक में था आरोपी नंदन यादव… गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग… जवाबी कारवाई में मारी गोली…120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कारवाई तय…वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

जमुई/पटना:-21 सितम्बर(राजेश कुमार झा)कहते है कि अपराधी एक बार पुलिस की नजर से बच भी सकते है.लेकिन सोशल मीडिया की नजर से बचना नामुमकिन है.ये कहावत नहीं एक हकीकत है.अगर अपराधी ये सोच रहे है कि हम कुछ भी करेंगे और हमको कोई नहीं देख रहा है तो ये अपराध करने वालों की सबसे बड़ी भूल है.इसका सबसे बड़ा गवाह है जमुई.जहां कुछ लड़कों ने दसवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी कर सीना चौड़ा कर घूम रहा था.पुलिस ने सब हेकड़ी ही निकाल दी. मंगलवार को पुलिस ने नंदन यादव को गिरफ्तार कर सब हेकड़ी झाड़ दी.मौका देख जब पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पैर में मार दी गोली.बताते चलें कि छात्रा से बदसलूकी मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी.लेकिन इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई.गोली नंदन यादव के पैर में लगी.

19 सितंबर को हुई थी घटना

जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम 10वीं की छात्रा और उसके साथी को कुछ युवकों ने घेर लिया.दोनों कोचिंग से लौट रहे थे.आरोप है कि छात्र के साथ मारपीट की गई.छात्रा को घसीटा गया और उसके साथ अश्लील हरकत की गई.पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया.

21 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

21 सितंबर को घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की.पीड़ितों का बयान लिया गया.इसके बाद केस दर्ज किया गया.मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा.तीनों नाबालिग बताए गए हैं.एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

ADG ने स्पीडी ट्रायल की कही थी बात

मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के0 एस0 अनुपम ने स्पीडी ट्रायल की बात कही है.अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले 120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.इतना ही नहीं,मामले की जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही थी.

22 सितंबर को आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर
मामले में लगातार जांच-पड़ताल और कार्रवाई जारी थी.इस बीच मंगलवार को आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर किया गया. बताया जा रहा है कि नंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची थी.लेकिन आरोपी की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया.इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई.इस दौरान आरोपी के पैर में गोली मारी गई.इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल करने वाले रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है.

More From Author

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:20 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 47 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 31%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 3 mph 54% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm