


पूर्णिया:-23 सितम्बर (राजेश कुमार झा)5 डेज वर्किंग की अपनी बहुचर्चित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियन 28 से लेकर 30 तक हड़ताल पर रहेंगे.अगर आपको बैंक से संबंधित कोई भी जरूरी काम हो तो उसे निपटा लें.क्योंकि 28 से लेकर 30 तक बैंक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.जिससे बैंक के सभी कामकाज ठप रहेंगे.लेकिन डिजिटल बैंकिंग,ATM, UPI सहित अन्य सेवाएं चालू रहेगी. बताते चलें बैंक कर्मचारी यूनियन ने अपनी वर्षों पुरानी बहुचर्चित मांग को लेकर इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में है. जिसको लेकर बैंक मैनेजमेंट के साथ बैंक यूनियन की कई बार बातचीत हुई.कई बार मैनेजमेंट की तरफ से आश्वासन भी मिला.लेकिन बैंक मैनेजमेंट अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.लिहाजा बैंक कर्मचारी यूनियन ने इस बार सोमवार,मंगलवार एवं बुधवार यानि 28,29 एवं 30 सितम्बर तक हड़ताल पर रहेंगे.बताते चलें कि महीने की आखिरी वर्किंग डे,जिसमें बैंक का क्लोजिंग डे भी रहता है.इस हालत में तीन दिन लगातार बैंक के हड़ताल से पूरे राज्य में बहुत ही व्यापक असर पड़ने की संभावना लग रही है.जिसका कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नजर नहीं आ रही है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन की हड़ताल से पूरे राज्य में तकरीबन 10 हजार करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने की संभावना बताई जा रही है.बता दें कि बैंक कर्मचारी यूनियन ने मैनेजमेंट के सामने 5 डेज वर्किंग की बात रखी थी. जिसे आज तक मैनेजमेंट ने पूरा नहीं किया है.इसलिए बैंक कर्मचारी यूनियन इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में आ गए है.
















