भारत दौरे पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी, जयशंकर से मुलाकात में दी तीन प्रमुख आश्वासन

नई दिल्ली (अशोक “अश्क”) भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान वांग यी ने भारत की तीन प्रमुख चिंताओं को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चीन भारत को फर्टिलाइजर, रेयर अर्थ मिनरल्स और सुरंग खोदने वाली मशीनों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।


यह आश्वासन ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाए हैं, जिससे भारत की कुछ जरूरी आपूर्तियों पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में चीन की ओर से मदद का यह वादा भारत के लिए रणनीतिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, भारत लंबे समय से चीन के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स की निर्बाध आपूर्ति को लेकर बातचीत कर रहा था। रेयर अर्थ मिनरल्स इलेक्ट्रिक वाहन, पवन टर्बाइन, मोबाइल फोन और रक्षा विनिर्माण जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। चीन इस क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है, और भारत की मांग पर वांग यी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इन खनिजों की सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
इसके साथ ही भारत की बढ़ती खाद्य सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वांग यी ने फर्टिलाइजर की सतत आपूर्ति का भी आश्वासन दिया। भारत में बढ़ती आबादी और कृषि उत्पादन को देखते हुए फर्टिलाइजर की मांग लगातार बढ़ रही है।
वहीं, भारत के बुनियादी ढांचा विकास में सुरंग खोदने वाली मशीनों की अहम भूमिका है। चीन ने इस तकनीक में सहयोग देने और मशीनों की आपूर्ति में तेजी लाने की बात कही है।
इस मुलाकात को भारत-चीन के बीच हाल के वर्षों में तनावपूर्ण रिश्तों के बाद सहयोग के नए संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत नहीं हुई, लेकिन आर्थिक सहयोग के इस भरोसे से दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं।

More From Author

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर होगी CEC पर कार्रवाई

बंगाल में ममता सरकार की श्रमश्री योजना शुरू, लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये हर महीने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:20 am, Jun 22, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0.11 mm 12% 13 mph 28% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 26% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0.14 mm 12% 5 mph 29% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 2% 12 mph 46% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 44% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 9 mph 32% 999 mb 0 cm